आज विचार गोष्ठी पर संवाद करेंगे मंत्री विजय शाह

12

 

रेवांचल टाईम्स – मंडला आज 25 अप्रैल दिन शुक्रवार को दोपहर 4 बजे से भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा नगर पालिका के टाऊन हॉल में विचार गोष्ठी का कार्यक्रम आयोजित किया गया है। भाजपा जिला अध्यक्ष प्रफुल्ल मिश्रा ने बताया कि संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर सम्मान अभियान कार्यक्रम 13 अप्रैल से 25 अप्रैल तक आयोजित किया जाना है जिसके अंतर्गत दीपोत्सव, माल्यार्पण, विचार गोष्ठी के साथ सम्पन्न किया जाना है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री श्रीमति सम्पतिया उईके लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग एवं कैबिनेट मंत्री डॉ कुंवर विजय शाह जनजातीय कार्य विभाग की उपस्थिति रहेगी। जहां मंत्री द्वय के द्वारा विचार गोष्ठी पर संवाद करेंगे। इस दौरान भाजपा के सभी कार्यकर्ता व पदाधिकारी कार्यक्रम में शामिल होंगे।
प्रफुल्ल मिश्रा
जिला अध्यक्ष भाजपा

instagram 1
Leave A Reply

Your email address will not be published.

05:03