ब्रेकिंग न्यूज़…. मंडला के सहायक आयुक बदले गए संतोष शुक्ला हो नए सहायक आयुक्त….

796

 

रेवांचल टाईम्स – मंडला सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार वर्तमान सहायक आयुक्त जनजाति कार्य विकास विभाग मंडला के प्रभारी सहायक आयुक एस एस जागेत की जगह आज से नए सहायक आयुक्त के पद प्रभार ग्रहण करेगे संतोष शुक्ला जो कि वर्तमान में सहायक आयुक्त डिंडौरी में के साथ साथ मंडला का भी कार्य देखेंगे।
वही जानकारी के अनुसार श्री शुक्ला जी पूर्व में भी मंडला जिले के जनजातीय कार्य विकास विभाग मंडला में सहायक आयुक्त के पद पर आसीन रह चुकी है उन्होंने 2018 तक अपनी सेवाएं दी गई थी।

वही आदेश क्रमांक/68/विकास शाखा-2/2024 जबलपुर, दिनांक 27 सितम्बर, 2024
जिला मण्डला में सहायक आयुक्त, जनजातीय कार्य विभाग का पद बहुत समय से रिक्त है। कलेक्टर मण्डला द्वारा डिप्टी कलेक्टर मण्डला को सहायक आयुक्त, जनजातीय कार्य विभाग का प्रभार सौंपा गया है, वे भी सेवानिवृत्त हो रहे है। विभागीय अधिकारी नहीं होने से जनजातीय कार्य विभाग एवं अनुसूचित जाति विकास विभाग के कार्य प्रभावित हो रहे है।
प्रशासकीय कार्य व्यवस्था की दृष्टि से संतोष शुक्ला, सहायक आयुक्त, जनजातीय कार्य विभाग, डिण्डौरी को अपने कार्य-कार्य के साथ सहायक आयुक्त, जनजातीय कार्य विभाग मण्डला का अतिरिक्त प्रभार सौंपा जाता है। शासन स्तर से पदस्थापना होने पर यह आदेश स्वतः निरस्त हो जाएगा।

यह आदेश तत्काल प्रभाव से प्रभावशील होगा।

instagram 1
Leave A Reply

Your email address will not be published.