पुलिस लाईन में आयोजित होगा गणतंत्र दिवस का मुख्य समारोह केबिनेट मंत्री संपतिया उइके करेंगी ध्वजारोहण

83

मण्डला 25 जनवरी 2024

जिले में 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह का आयोजन पुलिस लाईन ग्राउंड मंडला में गरिमा एवं हर्षाेल्लास के साथ होगा। मुख्य समारोह में म.प्र. शासन लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री संपतिया उइके द्वारा ध्वजारोहण किया जायेगा। इसके पश्चात परेड का निरीक्षण एवं मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया जाएगा। मुख्य समारोह में मध्यप्रदेश गान, सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा झांकियों का प्रदर्शन किया जाएगा। कार्यक्रम का समापन पुरूस्कार वितरण के साथ होगा।

 

कार्यक्रम का समयवार विवरण

 

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर पुलिस लाईन ग्राऊँड में आयोजित मुख्य समारोह में प्रातः 9 से 9:05 बजे तक ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान होगा। प्रातः 9:05 से 9:15 तक परेड रिपोर्ट एवं परेड निरीक्षण किया जायेगा। प्रातः 9:15 से 9:35 के मध्य मुख्यमंत्री जी के संदेश का वाचन किया जायेगा। प्रातः 9:35 से 9:40 तक हर्ष फायर, प्रातः 9:40 से 10 बजे तक मार्चपास्ट एवं परेड की सलामी ली जाएगी। प्रातः 10 बजे से 10:05 बजे तक मध्यप्रदेश गान एवं कौमी तराना होगा। मुख्य समारोह में प्रातः 10:05 बजे से 10:40 बजे सांस्कृतिक कार्यक्रम, 10:40 से 11 बजे तक झाँकियों का प्रदर्शन किया जाएगा। प्रातः 11 बजे से 11:45 बजे तक पुरूस्कार वितरण के साथ समारोह का समापन होगा।

instagram 1
Leave A Reply

Your email address will not be published.