महिला पुलिस पेट्रोलिंग दल का एएसपी ने हरी झंडी देकर किया रवाना, नवरात्रि पर्व के अवसर पर महिलाओं एवं बच्चों के सुरक्षा की दृष्टि से पूजा स्थलों एवं गरबा स्थलों की पेट्रोलिंग

159

 

रेवांचल टाईम्स – मंडला, मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार आज दिनांक को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मंडला डाॅ अमित वर्मा द्वारा महिला पेट्रोलिंग दल का थाना कोतवाली परिसर मंडला से हरी झंडी दिखाकर पेट्रोलिंग हेतु रवाना किया गया। इस अवसर पर एसडीओपी मंडला पीयूष मिश्रा, रक्षित निरीक्षक सुनील नागवंशी थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक शफीक खान, महिला थाना प्रभारी निरीक्षक आरती धुर्वे, महिला उर्जा डेस्क प्रभारी उप निरीक्षक प्रिति वर्मा शामिल रहें।

उल्लेखनीय है कि दिनांक 03 अक्टूबर 2024 से नवरात्रि का पर्व मनाया जा रहा हैं एवं इस दौरान मंदिरों, गरबा स्थलों एवं दुर्गा पंडालों/पूजा स्थलों में बड़ी संख्या में श्रृद्धालु एकत्र होते है एवं विभिन्न सास्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाता हैं। इस दौरान पूजा स्थलों एवं गरबा कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएं व बच्चे सम्मिलित होते हैं। मंडला पुलिस द्वारा महिलाओं एवं बच्चों के सुरक्षा की दृष्टि से पूजा स्थलों एवं गरबा स्थलों के आसपास दो पहिया वाहनों से महिला बल निरंतर पेट्रोलिंग करने हेतु महिला दस्ता बनाया गया। उक्त दस्ता दो पहिया वाहनों से सतत पेट्रोलिंग करेगी एवं सुरक्षा सुनिश्चित करेगी। इनके सहयोग में अन्य पुलिस बल भी तैनात रहेगा जो गस्त के दौरान असामाजिक तत्वों के विरूद्ध तत्काल वैधानिक कार्यवाही करेगी।इस दौरान पुलिस द्वारा आधुनिक निगरानी संसाधन जैसे ड्रोन, सीसीटीवी कैमरा आदि का भी प्रयोग किया जाएगा।
उक्त दो पहिया दस्ते में लगभग 25 से भी अधिक वाहनों में लगभग 50 का पुलिस फोर्स जिसमें निरीक्षक, उप निरीक्षक से लेकर आरक्षक तक के जवानों द्वारा शहर के व्यस्ततम मार्ग, बाजार, पंडालों व गरबा स्थलों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करेगी। इसी प्रकार मंडला पुलिस के समस्त थाना द्वारा पर्व के दौरार विभिन्न आयोजन में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम व पेट्रोलिंग हेतु महिला दस्ते का गठन किया गया हैं।

instagram 1
Leave A Reply

Your email address will not be published.