“मैं हूँ अभिमन्यु ” अभियान के तहत पुलिस ने बच्चों के साथ निकाली झाँकी एसडीओपी, निरीक्षक व भारी मात्रा में पुलिस बल ने किया महाअभियान के तहत जागरूक

13

दैनिक रेवांचल टाइम्स मंडला पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार दिनांक 3 अक्टूबर 2024 से 12 अक्टूबर 2024 तक संचालित जागरूकता कार्यक्रम के तहत जिले में अभियान का प्रचार प्रसार कर इस सभी को अभियान के साथ जुड़ने हेतु प्रेरित किया जा रहा। इसी क्रम में आज दिनांक 7 अक्टूबर 2024 को विशेष जन जागरूकता कार्यक्रम के तहत नवदुर्गा पंडाल बड़ी खैरी में महिलाओं, पुलिस व बच्चों द्वारा झॉकी प्रस्तुत किया गया। जिसका उद्देश्य महिलाओं के प्रति सम्मान और आदर की भावना विकसित करने, महिलाओं और बच्चियों के विरूद्ध होने वाले अपराधों के प्रति सजक रहने, महिलाओं के अधिकारों और सुरक्षा के बारे में जागरूक करने, लैंगिक समानता और महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देना, पुरुषों को महिलाओं के प्रति सम्मान और आदर की भावना विकसित करने के लिए प्रेरित करना व कराना है।
कार्यक्रम के दौरान एस डी ओपी मंडला पीयूष कुमार मिश्रा ने बताया कि विशेष जन जागरूकता अभियान “मैं हूं अभिमन्यु” महाभारत के पात्र अभिमन्यु से लिया गया है। अभियान का उद्देश्य अभियान के नायक की तरह ही बच्चों में बाल्यावस्था से ही महिलाओं के प्रति सम्मान और आदर की भावना विकसित करना है। अनुविभागीय अधिकारी पुलिस, थाना प्रभारी कोतवाली,थाना यातायात प्रभारी एवं उपस्थित पुलिस बल के साथ मेला स्थल का भ्रमण कर अभियान से संबंधित जानकारी देकर मेले में संचालित दुकानदारों से भी बातचीत कर हिदायत दी कि किसी भी आसामाजिक तत्वों व किसी प्रकार की अनैतिक गतिविधियों की सूचना पुलिस को तत्काल देवे एवं जिम्मेदार नागरिक होने का कर्तव्य निभाये।
प्रस्तुत झांकी के दौरान थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक शफीक खान,यातायात प्रभारी ललित धुर्वे, सूबेदार योगेश राजपूत यातायात,उप निरीक्षक प्रीति वर्मा,सहायक उप निरीक्षक जितेंद्र बैरागी,सहायक उपनिरीक्षक भूमेश्वर वामनकर, आरक्षक इंद्रर यादव, प्रधान आरक्षक प्रकाश प्रधान,आरक्षक नंद किशोर दुबे,आर्, मानसिंह परस्ते आर,रमेश सिंगरौरे, आर. इशरार,आर.राजकुमार आर. ब्रजेश उपस्थित रहें।

instagram 1
Leave A Reply

Your email address will not be published.