महिला बाल विकास परियोजना नैनपुर के द्वारा हम होंगे कामयाब पखवाड़ा कार्यक्रम आयोजित

21

 

दैनिक रेवांचल टाइम्स मंडला। नैनपुर महिला बाल विकास परियोजना नैनपुर के द्वारा 25 नवंबर से 10 दिसंबर तक हम होंगे कामयाब कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें इस पखवाड़ा अंतर्गत कार्य स्थल पर महिलाओं को यौन उत्पीड़न से सुरक्षा प्रदान करने के संबंध में जानकारी दी गई। यौन उत्पीड़न निवारण अधिनियम(POSH ACT),महिलाओं को कार्य स्थल पर सुरक्षित वातावरण प्रदान करने हेतु चर्चा की गई। महिला बाल विकास परियोजना नैनपुर के द्वारा जेंडर आधारित हिंसा की रोकथाम के लिए लिंग चयन आधारित गर्भपात और गिरते लिंगानुपात को रोकने के लिए PC & PNDT के संबंध एक जागरूकता कार्यक्रम ,रैली और चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

instagram 1
Leave A Reply

Your email address will not be published.

21:38