भारत पर्व पर बिखरे लोक कला के रंग नगरपालिका परिसर में भारत-पर्व कार्यक्रम संपन्न

186

मण्डला 27 जनवरी 2024

गणतंत्र दिवस के अवसर पर नगरपालिका परिसर मंडला में लोकतंत्र के लोक उत्सव भारत पर्व सांस्कृतिक संध्या का आयोजन हुआ। इसमें लोक कलाकारों ने बहुआयामी लोक संस्कृति की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम का आयोजन जिला प्रशासन द्वारा किया गया। भारत पर्व में बुंदेलखंडी लोकगीतों की हरिसिंह केवट व दल ने प्रस्तुति दी। इसी प्रकार नटराज टीम के कलाकारों श्रुति श्रीवास्तव, मेनका चौरसिया व साथियों द्वारा कत्थक नृत्य की प्रस्तुति दी गई। डिंडोरी से आये पतिराम मार्को लोककला दल द्वारा कर्मा शैला नृत्य की प्रस्तुति दी गई। श्रोताओं ने लोकगीतों का आनन्द उठाया। स्थानीय कलाकारों ने भी कार्यक्रम में अपनी प्रस्तुति दी।

इस मौके पर नगरपालिका अध्यक्ष विनोद कुशवाहा, नगरपालिका उपाध्यक्ष अखिलेश कछवाहा, कलेक्टर डॉ. सलोनी सिडाना, सहायक कलेक्टर रवि कुमार सिहाग, अपर कलेक्टर राजेन्द्र कुमार सिंह, संयुक्त कलेक्टर अरविंद सिंह, हुनेन्द्र घोरमारे, पार्षदगण सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में स्थानीयजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में कलाकारों को स्मृति चिन्ह प्रदान किये गए। कार्यक्रम का संचालन अखिलेश उपाध्याय ने किया। आभार सहायक आयुक्त आदिवासी विकास द्वारा किया गया।

instagram 1
Leave A Reply

Your email address will not be published.