पंचचौकी महा आरती ट्रस्ट में पूर्णकालिक आजीवन सदस्य बने श्री रामगोपाल
मंडला 12 दिसंबर 2024
कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के समक्ष यज्ञाचार्य पंडित श्री रामगोपाल शास्त्री उर्फ नीलू महाराज सपत्नि साध्वी कल्पना ने पंचचौकी महाआरती ट्रस्ट में न्यनूतम नियत राशि का चेक देकर पूर्णकालिक आजीवन सदस्यता हासिल की। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष विनोद कछवाहा, पुलिस अधीक्षक रजत सकेचला, अपर कलेक्टर राजेन्द्र कुमार सिंह एवं अरविंद सिंह, परियोजना अधिकारी जिला पंचायत कपिल तिवारी सहित संबंधित उपिस्थत थे।
