कृषि विश्वविद्यालय हमारा गौरवशाली संस्थान,इसकी गरिमा को नई ऊंचाईयों पर ले जाएंगे: डॉ अभिलाष पांडे

24

जवाहर लाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय जबलपुर की 240 वीं बैठक पर विस्तृत परिचर्चा हुई संपन्न

जबलपुर,18 फरवरी।जवाहर लाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय जबलपुर के प्रमंडल की 240 वीं बैठक मंगलवार को आयोजित की गई एवं संबंधित विषय सूची पर विस्तृत चर्चा एवं कार्ययोजना बनाई गई जिसमें प्रमुख रूप से कुलगुरू डॉ पी के मिश्रा,मध्यप्रदेश शासन द्वारा नियुक्त प्रबंध मंडल सदस्य विधायक डॉ अभिलाष पांडे, रजिस्ट्रार,बोर्ड के सदस्यगण उपस्थित रहे।

बैठक में प्रमुख रूप से निर्णय लिया गया कि जवाहर लाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय जबलपुर की वर्ष 2022 -23 की समेकित आडिट रिपोर्ट को विधानसभा पटल पर प्रस्तुत किया जाएगा एवं विश्वविद्यालय के द्वारा एक समिति बनाकर कृषि विज्ञान केंद्रों के वैज्ञानिकों एवं तकनीकी संवर्ग को शिक्षण एवं शोध संकाय में स्थानांतरित करने पर अपना पक्ष रखेंगी तथा विश्वविद्यालय के अंतर्गत आने वाली संपूर्ण भूमि का अवलोकन और निरीक्षण करके उसमें आय के अधिक से अधिक स्त्रोत कैसे निर्मित हों उस पर भी अपना विचार प्रस्तुत करेगी।
केवीके अर्थात कृषि विकास केंद्र के पदों को योग्यतानुसार विश्वविद्यालय में समायोजन करने हेतु निर्णय लेने के लिए समिति का गठन किया जाएगा जो इससे संबंधित विषय पर अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी तथा अमृत योजना 2.0 के अंतर्गत उच्च स्तरीय टंकी के निर्माण के लिए नगर निगम को भूमि आवंटिक करने हेतु भी आगामी कार्ययोजना में निर्णय लिया जाएगा।

कृषि विश्वविद्यालय में मध्यप्रदेश शासन द्वारा नियुक्त प्रबंध मंडल सदस्य विधायक डॉ अभिलाष पांडे ने कहा कि विश्वविद्यालय के उन्नयन हेतु एवं आधुनिक समय में तकनीक और शिक्षा को एक साथ जोड़कर किस प्रकार अधिक से अधिक कार्य किया जा सकता है उसके लिए विशेष रूप से समिति द्वारा ध्यान केंद्रित करके कार्ययोजना बनाने हेतु विस्तृत रूप में चर्चा की गई है।कृषि विश्वविद्यालय हमारे जबलपुर में स्थित सम्पूर्ण राष्ट्र के लिए गौरवशाली संस्थान है जिसकी गरिमा को और नई ऊंचाईयों तक ले जाने के लिए राज्य शासन के सहयोग से हरसंभव प्रयास और कार्य किए जाएंगे।

अंकित पाठक
मीडिया प्रभारी
भारतीय जनता युवा मोर्चा जबलपुर

instagram 1
Leave A Reply

Your email address will not be published.

11:02