कलेक्टर ने किया जिला चिकित्सालय के रसोई घर का निरीक्षण
मरीजों को वितरित किए जा रहे भोजन की गुणवत्ता का अवलोकन किया
मंडला 12 मार्च 2025
कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने जिला चिकित्सालय मण्डला में रसोई घर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने मरीजों को दिए जाने वाले भोजन के संबंध में जानकारी ली। साथ ही मरीजों को वितरित किए जा रहे भोजन की गुणवत्ता का अवलोकन किया। उन्होंने मरीजों को बेहतर भोजन दिए जाने के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान कलेक्टर ने कहा कि भोजन पकाते एवं वितरण करते समय साफ-सफाई, रसोई घर में उपयोग होने वाले कपड़ों की स्वच्छता पर विशेष ध्यान दें। कलेक्टर श्री मिश्रा ने अनाज भण्डारण कक्ष का अवलोकन करते हुए कहा कि भण्डार गृह में उच्च गुणवत्तायुक्त सामग्री उपयोग करें। निरीक्षण के दौरान सिविल सर्जन विजय धुर्वे सहित संबंधित उपस्थित थे।
