ठेकेदार की मेहरबानी से जमीन में लगा लोक सेवा केंद्र नैनपुर का भवन का फर्श लगा धसने

63

रेवांचल टाइम्स नैनपुर मंडला प्रशासन लाख कहता रहे की निर्माण कार्य में कोई घोटाला नही होना चाहिए मगर प्रशासन को करोड़ों का चूना रहे है। मगर सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचा रहें है। शिकायत होने के बाद भी कोई कार्यवाही नही की गई जिससे साफ होता है। घोटाले या भ्रष्ट्राचार की जड़ मजबूत है। और अधिकारी कही न कही बंधे है। जिसके कारण कोई कार्यवाही नही होती है। ऐसा ही एक मामला

लोक सेवा केन्द्र नैनपुर कार्यालय निवारी बिल्डिंग का फर्स दिनों दिन धस रहा है। मगर विभाग कोई सुध भी नही ले रहा है। जिससे कार्यालय का यह हाल है।क्या कहना वही समय रहते बिल्डिंग की मरम्मत कार्य नहीं हुआ तो आगे कोई बढ़ी घटना घट सकती है। वही महज 5 साल में बिल्डिंग के हालत देखकर लगा रहा है। किस कदर का भ्रष्टचार लोक सेवा केन्द्र नैनपुर के निर्माण कार्य में किया गया है। वही कार्यालय के अंदर का फर्श धसने लगा है। और कार्यालय में आने वाले आवेदक टूटे हुए फर्श में गिर कर चोटिल भी हो रहे है।
वही कार्यलय के अंदर पैर रखने में ही टाईल्स टुट रही है। मगर प्रशासन के आला अधिकारियों को जानकारी होने पर भी अनदेखी कर रहे हैं ऐसे भवन निर्माण कार्य करने वाले ठेकेदारों के ऊपर कब होगी कड़ी कार्यवाही समझ के परे है।या एक बार भी मामला दब कर रह जायेगा ।

instagram 1
Leave A Reply

Your email address will not be published.