मानव अधिकार फाउंडेशन ने जेल परिसर में किया सुंदरकांड…

66

 

रेवांचल टाईम्स – मण्डला राष्ट्रीय मानवाधिकार फाउंडेशन ने गुरूवार को जेल परिसर में सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया। जेल परिसर में महिला बंदियों के लिए सुंदरकांड का आयोजन किया गया। जिसमें जेल के सभी बंदी प्रभु श्रीराम की भक्ति में लीन होकर भजनों पर झूमते दिखे। वहीं इस आयोजन की खास बात यह रही कि इसमें महिला बंदियों ने शामिल होकर भक्तिरस का आनंद लिया। राष्ट्रीय मानवाधिकार फाउंडेशन की पदाधिकारियों ने बताया कि जेल अधीक्षक से चर्चा उपरांत कार्यक्रम की रूप रेखा तय की गई और महिला बंदियों को सुंदरकांड का पाठ कैसे किया जाए इस पर चर्चा करते हुए गुरूवार को महिलाओं के साथ सुंदरकांड किया गया। इस दौरान लवसिंह कटिया जेल उप अधीक्षक, साधना राठौर जेल पहरी, रागिनी हरदहा, आशा खरबंदा, गीता साहू, सीता परतेती, सरोज सोनी, रजनी गुप्ता, श्रृद्धा बर्मन विशेष रूप से उपस्थित रही।

instagram 1
Leave A Reply

Your email address will not be published.