प्रसिद्ध नृत्य नाटिका मंडला जिले के सांस्कृतिक इतिहास में दर्ज ,

 

प्रसिद्ध नृत्य नाटिका “राम की शक्ति पूजा” का हुआ भव्य मंचन, कलाकारों को किया गया सम्मान

रेवाँचल टाईम्स – मंडला श्रावण मास की पुण्य संध्या में रज़ा स्मृति 2025 के तहत आयोजित सांस्कृतिक संध्या में जब रानी दुर्गावती महाविद्यालय के सभागार में ‘राम की शक्ति पूजा’ नृत्य नाटिका का मंचन हुआ, तो कला और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। इस अनुपम आयोजन में उपस्थित भाजपा जिला अध्यक्ष प्रफुल्ल मिश्रा ने सभी कलाकारों को शॉल और श्रीफल से विशेष रूप से सम्मानित किया। उनके साथ सांसद प्रतिनिधि भी विशेष रूप से उपस्थित रहे, जिन्होंने पूरे आयोजन को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाई।
‘राम की शक्ति पूजा’ महाकवि निराला की प्रसिद्ध कविता पर आधारित नृत्य नाटिका है, जिसे कवि व्योमेश शुक्ल के निर्देशन में प्रस्तुत किया गया। इसकी प्रमुख पंक्तियाँ उनकी माता श्रीमती शकुन्तला शुक्ल द्वारा चयनित की गई थीं। मंचन में राम के भीतर शक्ति की उपासना के भाव को अत्यंत प्रभावशाली रूप में दर्शाया गया, जिसने दर्शकों को भावविभोर कर दिया।
इस अवसर पर अपने उद्बोधन में भाजपा जिला अध्यक्ष प्रफुल्ल मिश्रा ने कहा ऐसे कार्यक्रम मंडला जिले में बार-बार आयोजित होने चाहिए, ताकि यहां की छोटी-छोटी प्रतिभाशाली कलाएँ उभर कर सामने आ सकें। मंडला की माटी में रचनात्मकता और सांस्कृतिक चेतना गहराई से बसी है, जरूरत है उन्हें मंच देने की।”
उन्होंने आगे कहा कि ऐसे आयोजन समाज को जोड़ते हैं और नई पीढ़ी को अपनी परंपराओं से जोड़े रखने का माध्यम बनते हैं। उन्होंने व्योमेश शुक्ल और उनकी पूरी टीम को बधाई देते हुए कहा कि “आज की शाम मंडला जिले के सांस्कृतिक इतिहास में दर्ज हो गई है।” कार्यक्रम में दर्शकों ने भी भरपूर उत्साह दिखाया और मंचन को खड़े होकर सराहा। विशेष लाइट और साउंड इफेक्ट्स ने प्रस्तुति को और भी प्रभावशाली बना दिया।
इस भव्य आयोजन में कलेक्टर सोमेश मिश्रा, पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा तथा जिला पंचायत सीईओ श्रेयांस कूमट जैसे प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे। सभी ने कलाकारों को शुभकामनाएं दीं और स्क्रैप से मूर्ति कला बनाने वाले स्थानीय कलाकारों को भी सम्मानित किया

Leave A Reply

Your email address will not be published.