कांग्रेस पार्टी नेहरू स्मारक में केंद्र सरकार एवं निर्वाचन आयोग का पुतला दहन किया

रेवांचल टाइम्स मंडला केन्द्र सरकार के इशारे पर जिस तरह निर्वाचन आयोग मतदाता सूची में गड़बड़ी कर देश के लोकतंत्र को तार-तार कर रहा है, यह बहुत ही निंदनीय कृत्य है, एक तो चोरी, उपर से सीना जोरी वाला काम किया जा रहा है। निर्वाचन आयोग द्वारा अपने जवाब में यह कहा है कि लिस्ट से हटाए गए नामों की सूची बनाने या वजह बताने की बाध्यता नहीं है, यह कोई गोपनीय दस्तावेज नही है, धारा 4(2) सूचना का अधिकार अधिनियम, 2005 का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। यह धारा सार्वजनिक प्राधिकरणों को अपनी जानकारी को सक्रिय रूप से प्रकाशित करने और जनता को उपलब्ध कराने के लिए बाध्य करती है और चुनाव आयोग सार्वजनिक प्राधिकरण है फिर कौन से डर के कारण आयोग जानकारी छिपा रहा है।केन्द्र सरकार और निर्वाचन आयोग की वोट चोरी के विरोध में नेता विपक्ष राहुल गांधी सहित मल्लिकार्जुन खड़गे, प्रियंका गांधी, अखिलेश यादव, सहित विपक्षी सांसदो को शांतिपूर्ण पैदल मार्च निकालने पर पुलिस द्वारा बलपूर्वक रोका गया, उन्हें गिरफ्तार कर थाने ले जाया गया, जिसके विरोध में मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देशानुसार, जिला कांग्रेस कमेटी मंडला के अध्यक्ष एड राकेश तिवारी के नेतृत्व में नेहरू स्मारक के सामने केन्द्र सरकार एवं निर्वाचन आयोग का पुतला दहन किया गया, पुतला दहन करते समय वोट चोरो-गद्दी छोड़ो के नारे लगाए गए।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला शहर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मंडला के वरिष्ठ पदाधिकारीगण,महिला कांग्रेस,आदिवासी महिला कांग्रेस, पूर्व विधायक,पार्षदगण,एवं सभी मोर्चा संगठन के पदाधिकारी उपस्थित रहे।