मंडला पुलिस द्वारा वारंटियों धरपकड़ हेतु चलाया जा रहा अभियान, बिछिया एवं नैनपुर पुलिस ने एक एक आरोपी को किया गिरफ्तार

89

 

दैनिक रेवांचल टाइम्स मंडला माननीय न्यायालय बिछिया के प्रकरण क्रमांक 06/2019 के मामले में वर्ष 2020 से फरार स्थाई वारंटी को जिला बालाघाट से आज गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया। स्थाई वारंटी की गिरफ्तारी में सउनि सुरेश विजयवार तथा आरक्षक महेंद्र, बरनु सिंह की विशेष भूमिका रही है।

थाना नैनपुर पुलिस 2 वर्ष से फरार स्थाई वारंटी को सिवनी से किया गिरफतार

थाना नैनपुर पुलिस द्वारा फरार स्थाई वारंटी की तलाश हेतु टीम रवाना किया गया था। टीम द्वारा एक स्थाई वारंटी को सिवनी जिले से प्रकरण क्रमांक 99/19, थाना नैनपुर के अपराध क्रमांक 118/2019 में फरार स्थायी वारंटी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय नैनपुर में आज दिनाक 4/4/24 को पेश किया गया।

उक्त कार्यवाही में निरीक्षक बलदेव सिंह मुजाल्दा, , उप निरी सलमान कुरैशी सउनि.राजेश सेवईवार आर. नवीन आर ओम प्रकाश बघेल ,सायबर आर. सूर्यचंद बघेल की सराहनीय भूमिका रही ।

instagram 1
Leave A Reply

Your email address will not be published.