दशम आयुर्वेद दिवस पर विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन किया गया

रेवांचल टाईम्स – शासकीय आयुर्वेद औषधालय गैस राहत लालघाटी भोपाल में दशम आयुर्वेद दिवस पर भगवान श्री धनवंतरि जी का आव्हान कर पूजन अर्चन किया गया। इस अवसर पर औषधालय प्रभारी प्रख्यात चिकित्सक डॉ तरुणा गुप्ता , वरिष्ठ औषधि संयोजक संदीप जैन, महिला स्वास्थ कार्यकर्ता लक्ष्मी राउत, दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी अल्ताफ खान उपस्थित रहे।
शासकीय आयुर्वेद औषधालय गैस राहत लालघाटी भोपाल के तत्वाधान में दशम आयुर्वेद दिवस के अवसर पर शासकीय हाई स्कूल नयापुरा लालघाटी भोपाल में छात्र छात्राओं द्वारा आयुर्वेद एवं योग विषय में चित्रकला का प्रदर्शन किया गया। जिसमें औषधालय की प्रभारी प्रख्यात चिकित्सक डॉ तरुणा गुप्ता द्वारा छात्र छात्राओं को प्रोत्साहन स्वरूप उपहार भेंट किए गए। इस दौरान आयुषधालय प्रभारी प्रख्यात चिकित्सक डॉ तरुणा गुप्ता ने जीवन में आयुर्वेद एवं योग का महत्व एवं ऋतु चर्या पर प्रकाश डाला एवं निशुल्क रोग निदान आयुर्वेद चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें उपस्थित शिक्षक शिक्षिकाओं एवं छात्र छात्राओं का स्वास्थ परीक्षण कर आयुर्वेद औषधियां वितरित की गई। औषधि संयोजक संदीप जैन ने कार्यक्रम का संचालन किया। महिला स्वास्थ कार्यकर्ता लक्ष्मी राउत सहित कक्षा अध्यापक सहित छात्र छात्राएं उपस्थित रहीं।