कान्हा टाइगर रिजर्व मण्डला से संजय टाइगर रिजर्व सीधी में गौर स्थानान्तरण..

81

रेवांचल टाईम्स – मंडला, जिले के कान्हा टाइगर रिजर्व से दिनांक 08/04/2024 से 09/04/2024 तक गौर पुर्नस्थापना कार्यक्रम अंतर्गत कान्हा टाइगर रिजर्व से संजय टाइगर रिजर्व में कुल 6 गौर का विस्थापन किया गया। जिसमें 4 मादा एवं 2 नर गौर शामिल है। यह कार्यक्रम संजय टाइगर रिजर्व सीधी मे 50 गौर का स्थानांतरण किये जाने का भाग है। कान्हा टाइगर रिजर्व से जून 2023 मे 28 गौर का विस्थापन किया गया है। पूर्व में प्रेषित गौर पूर्णतः स्वस्थ है एवं वहां जाकर उनके द्वारा बच्चों को जन्म देकर वंशवृध्दि की जा रही है। दो दिवसीय गौर पुर्नस्थापना कार्यक्रम में दिनांक 08/04/2024 को 1 नर एवं 1 मादा तथा दिनांक 09/04/2024 को 1 नर एवं 3 मादा को क्रमशः किसली एवं कान्हा परिक्षेत्र से संजय टाइगर रिजर्व सीधी में (3 ट्रांसलोकेश वाहन द्वारा) स्थानान्तरित किया गया। कार्यक्रम में से.नि. प्रधान मुख्य वन संरक्षक जे.एस. चौहान, प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख असीम श्रीवास्तव प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं मुख्य वन्यप्राणी अभिरक्षक अतुल श्रीवास्तव, प्रधान मुख्य वन संरक्षक मानव संसाधन शुभरंजन सेन, क्षेत्र संचालक कान्हा टाइगर रिजर्व एस. के. सिंह, उप संचालक कोर जोन, कान्हा टाइगर रिजर्व पुनीत गोयल, उप संचालक बफर जोन कान्हा टाइगर रिजर्व सुश्री अमिता के.बी. भारतीय वन्यजीव संस्थान देहरादून के वन्यप्राणी विशेषज्ञ दल प्रमुख श्री पराग निगम एवं उनके सहयोगी टीम मध्यप्रदेश के विभिन्न टाईगर रिजर्व के वन्यप्राणी चिकित्सक, एवं श्री संदीप अग्रवाल वन्यप्राणी चिकित्सक कान्हा टाइगर रिजर्व मण्डला के साथ कान्हा टाईगर रिजर्व मण्डला के 60 से अधिक अधिकारी, कर्मचारी एवं श्रमिकों ने योगदान दिया। वर्तमान स्थानान्तरण में यह महत्वपूर्ण था कि दिनांक 08/04/2024 को अपराहन कार्य के दौरान ओला वृष्टि हुई तथापि कार्य सुचारू रूप से सम्पन्न किया गया।

instagram 1
Leave A Reply

Your email address will not be published.