जगमंडल में क्लीन इंडिया ग्रीन इंडिया पर चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन

रेवांचल टाईम्स – मंडला, जिले में सेवा पखवाड़ा अभियान के अंतर्गत वन विभाग मंडला द्वारा चलाये जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों के तारतम्य में वन परिक्षेत्र जगमंडल के द्वारा 29/09/25 को स्कूली विद्यार्थियों को पर्यावरण एवं वन्यजीव संरक्षण हेतु जागरूक करने के उद्देश्य से Clean India Green India विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विजेता विद्यार्थियों को पुरुस्कार प्रदान किये गए I परिक्षेत्र परिसर में विद्यार्थियों से पौधारोपण कराते हुए कार्यक्रम का समापन किया गया I कार्यक्रम में जनपद पंचायत सदस्य पारुल प्रसून पांडे, उप वन मंडल अधिकारी जगमंडल सा. माधव राव उईके परिक्षेत्र अधिकारी जगमंडल सा. श्रीमती लतिका तिवारी उपाध्याय एवं परिक्षेत्र का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा I