नगर परिषद भुआ बिछिया के लाखों के ग़बन औऱ घोटाले बाज पुलिस की गिरफ़्त से बाहर..एफ आई आर होते ही हुए फ़रार..

114

 

रेवांचल टाईम्स – मंडला, जिले की नगर परिषद भुआ बिछिया हमेशा ही अपने कार्यो को लेकर मीडिया की सुर्ख़ियों से लेकर जनचर्चाओ में बनी रही हैं, पहले ही बड़े बड़े घोटाले ग़बन जैसे मामले सामने आए पर वो केवल फ़ाइल में दब कर रह गये औऱ जिस कारण से ये भ्रस्टो के हौसले धीरे धीरे औऱ बुलंद होते गए औऱ सरकारी धन में काले नाग की तरह बैठें रहे अधिकारी आये गए और घोटाले होते रहे।

वही सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर परिषद भुआ बिछिया के दो भ्रष्ट औऱ घोटालेबाज कर्मचारी की सेवा समाप्त कर दी गई है। मुख्य नगर पालिका अधिकारी संजय बाबू घटोडे ने बताया कि रोहित दुबे सहायक ग्रेड -3 लेखापाल नगर परिषद बिछिया को निलंबित कर दिया गया है।
वहीं जानकारी के अनुसार दैनिक वेतनभोगी शिवकुमार झरिया की सेवा समाप्त कर दी गई है। साथ ही ये दोनो कर्मचारी एफआईआर दर्ज होने के बाद से फरार चल रहे है, जिनकी तलाश पुलिस तेजी से कर रही है।
वहीं नगर परिषद भुआ बिछिया में हुए घोटालों की जांचों में रोज नए-नए खुलासें हो रहे हैं। अब जिला स्तरीय जांच टीम वर्ष 2014 से अब तक के रिकॉर्डों को खंगाल रही है। जिस पर हैरतअंगेंज कारनामें सामने आ रहे हैं। यहां पर फर्जी बिलों का लंबा खेल चला है। वहीं अनेक जनप्रतिनिधियों के खाते में भी राशि गई है। मिठाई से लेकर हर तरह के फर्जी बिल दिखाई दे रहे है। यहां पदस्थ दो कर्मचारी दैनिक वेतनभोगी और सहायक ग्रेट-3 बाबू ने मिलकर 37 लाख 89 हजार 948 का गबन किया है। यहां दैनिक भोगी कर्मचारी और पदस्थ बाबू ने मिलकर सरकारी धन को बंदरबाट करते हुए धड़ल्ले से होली खेली है।
वही मामले का खुलासा तब उजागर हुआ जब नगर परिषद बिछिया में लबे समय से वित्तीय अनियमिताएं एवं लापरवाही की जा रही थी जिसकी भनक अधिकारियों को लगी जिसके बाद जिले की मुखिया ने एक जांच कमेटी गठित की यहां बारिकी और सूक्ष्मता से जांच की गई यहां नगर परिषद भुआ बिछिया कार्यालय के वित्त शाखा, लेखा शाखा, योजना शाखा एवं पेयजल आपूर्ति शाखा के विगत दो वित्तीय वर्षों के लेखा जोखा में गड़बड़ी देखने को मिली जिसके बाद पता
चला कि नगर परिषद भुआ बिछिया में लम्बे समय से सरकारी राशि में बाबू राज चल रहा था।
वही एक दैनिक वेतन भोगी के द्वारा भी मनमानी कर अपने और अपने चहेतों के खातों में सरकारी धन के लेनदेन करते हुए खुला भ्रष्टाचार किया गया है। वही भ्रष्टाचार गबन को लेकर मुख्य नगर पालिका अधिकारी ने भ्रष्ट दैनिक वेतनभोगी शिवकुमार झरिया और सहायक ग्रेट 3 बाबू रोहित दुबे के खिलाफ बिछिया थाना में एफआईआर दर्ज की गई,औऱ बताया गया कि शिवकुमार झारिया दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी एवं रोहित दुबे सहायक ग्रेड-3 लेखापाल के द्वारा द्वारा पृथक पृथक अपने व्यक्तिगत बैंक खातो में शासकीय राशि जमा की गई है नगर पालिका बिछिया के बैंक खाता से शिवकुमार झारिया के चार बैंक खातो मे कुल राशि 29 लाख 69 हजार 839 रूपये एवं रोहित दुबे के खाते में 7 लाख 94 हजार 788 रूपये को उक्त दोनो के द्वारा मिलकर शासकीय दस्तावेजों में कूट रचना कर रूपये भुगतान किया गया है एवं अमन पचोरिया जो नगर परिषद के कर्मचारी नहीं है, इनके खाते में 2 लाख 5 हजार 321 रूपये का हस्तातरंण किया जाना पाया गया उक्त रिपोर्ट के आधार पर बिछिया थाना में शिवकुमार झारिया, औऱ रोहित दुबे के खिलाफ धारा, 409, 420, 465, 467, 34 भादवि के तहत मामला दर्ज किया गया है।
वही भुआ बिछिया पुलिस जांच पड़ताल में जुटी हुई है। औऱ प्रार्थी संजय बाबू घटोडे नगर पालिका अधिकारी बिछिया जिला मण्डला द्वारा एक लिखित आवेदन पत्र कार्यालय नगर पालिका परिषद बिछिया जिला मण्डला ने पत्र क्र. 49/2024 दिनांक 14/05/2024 इस आशय से कि शिव कुमार झारिया दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी नगर परिषद् बिछिया एवं रोहित दुबे सहायक ग्रेड -3 लेखापाल नगर परिषद बिछिया द्वारा पृथक पृथक अपने व्यक्तिगत बैंक खातो मे शासकीय राशि जमा की गई है। नगर पालिका बिछिया के बैंक खाता क्र. 63049749932 से शिवकुमार झारिया के चार बैंक खातो मे कुल राशि 2969839 रूपये एवं रोहित दुबे के खाते मे राशि 694788 रूपये उक्त दोनो के द्वारा मिलकर शासकीय दस्तावेजो मे कूट रचना कर रूपये का भुगतान किया गया है एवं अमन पचोरिया जो नगर परिषद के कर्मचारी नही है इनके खाते में 205321 रूपये हस्तातरंण किया जाना पाया गया है। कार्यालय नगर पालिक परिषद बिछिया जिला मण्डला क्र. 49/2024 दिनांक 14/05/2024 प्रति थाना प्रभारी बिछिया जिला मण्डला विषय प्रथम सूचना रिपोर्ट पंजीयन बाबद मैं संजय बाबू राव घटोड़े सी.एम.ओ. नगर परिषद बिछिया के पद पर पदस्थ हूँ ।
नगर परिषद बिछिया के पत्र क्र. 34 / स्थापना /2024 दिनांक 03/05/2024 द्वारा नगर परिषद बिछिया में विगत काफी समय से वित्तीय अनियमिताएं एवं लापरवाही किये जाना प्रतिवेदित किया जाने से उक्त तत्थो की सूक्ष्मता से जांच हेतु नगर परिषद बिछिया कार्यालय के वित्त शाखा, लेखा शाखा, योजना शाखा, एवं पेयजल आपूर्ति शाखा के विगत 02 वित्तीय वर्षों के लेखा जोखा की जांच के विस्तृत जांच हेतु जिला दण्डाधिकारी (कलेक्टर मण्डला) डाँ सलोनी सिडाना कार्यालय कलेक्टर मण्डला के पत्र क्र.3090/2024 मण्डला दिनांक 03/05/2024 के पालन मे
गठित जांच कमेठी द्वारा जांच उपरांत शिवकुमार झारिया दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी नगर परिषद बिछिया एवं रोहित दुबे सहायक ग्रेड-3 प्रभारी लेखा पाल नगर परिषद बिछिया द्वारा पृथक पृथक अपने व्यक्तिगत बैंक खातो मे राशि जमा की गई। नगर पालिका बिछिया के बैंक खाता क्र.63049749932 से शिवकुमार झारिया के चार बैंक खातो मे राशि रुपये 2969839 (उन्तीस लाख उन्हत्तर हजार आठ सौ उन्तालीस रूपये) एवं रोहित दुबे के खाते मे राशि रूपये 694788 (छै लाख चौरान्वे हजार सात सौ अठासी रूपये) शासकीय दस्तावेजो में कूट रचना कर भुगतान किया गया एवं श्री अमन परोचिया जो नगर परिषद के कर्मचारी नहीं है इनके खाते में 205321 (दो लाख पांच हजार तीन सौ इक्कीस रूपये) हस्तांतरण किया जाना पाया गया। श्री शिव कुमार झारिया दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी के खाते में अत्यधिक लेन देन भी जांच में पाया गया है जिसकी जानकारी संलग्न रिपोर्ट जांच समिति ने दी है।
वही जाँच रिपोर्ट आने के बाद भुआ बिछिया पुलिस इन दोनों ग़बन औऱ सरकारी धन में किये घोटालेबाजों को तलाश जारी हैं।

instagram 1
Leave A Reply

Your email address will not be published.