नगर पालिका प्रशासन की खुली छूट के चलते दौलत कटियार तेज गति से कर रहा है। दुकान का निर्माण कार्य…

19

रेवांचल टाईम्स – मंडला, जिले के राजस्व विभाग के जिम्मेदार के अधिकारी कर्मचारी कुंभकर्णी नीद में है। शायद इसकी कारण भू माफ़िया सक्रिय है और खाली पड़ी हुई सरकारी भूमि में अपना क़ब्ज़ा जमा रहे हैं।
वही सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार नैनपुर में इन दिनों शासकीय भूमि में अबैध कब्ज़ा का खुला खेल चल रहा है जहाँ लगे वहां भू माफ़िया सरकारी भूमि में कब्जा करके बड़े बड़े मकान दुकान तान रहे है और जिम्मेदार देख कर भी अनदेखा कर रहे है जहाँ पर शासकीय नजूल भूमि में बना ली पक्की दुकान सीएम हेल्प लाइन में शिकायत होने बाद नही हुई कार्यवाही

स्थानीय प्रशासन को शिकायत होने के बाद कार्यवाही नही होना अधिकारियों से साठ गाठ को उजागर

नैनपुर में राजस्व विभाग के संरक्षण में अवैध कब्जाधारियों को खुला ऑफर कहे या छूट चल रही है। मगर प्रशासन में बैठे अधिकारी और कर्मचारी सिर्फ कागजों में खाना पूर्ति कर रहे है। और जिला प्रशासन को झूठी और खानापूर्ति कर रहें है। इसी तरह का एक मामला नैनपुर के बसुरी बदन चौक का है। जिसमे दौलत कटियार को किस का संरक्षण शासकीय नजूल भूमि में बना ली पक्की दुकान बना रहा है। वही बड़ी तेजी दुकान का निर्माण कार्य जारी है। मगर नैनपुर नगर पालिका प्रशासन मोन साधना में खड़े होकर देखा रहा है। जिसके कारण नगर जनता बड़े सवाल खड़े कर रही है। वही दुकान निर्माण की शिकायत सीएम हेल्प लाइन में होने के बाद भी कोई कार्यवाही नही होना अपने आप में सवाल खड़ा कर रहा है।

शासकीय भूमि में अवैध कब्जा कर बना ली दुकान और प्रशासन देखता रहा मुंह

वही नैनपुर नगर में नैनपुर नगर पालिका प्रशासन के नाक के नीचे शासकीय नजूल भूमि खसरा नंबर 7/1 नैनपुर नगर पालिका में कुछ दिन पूर्व दौलत कटियार की जूते चप्पल की दुकान थी अब कुछ दिन पूर्व दौलत कटियार के द्वारा उस शासकीय नजूल भूमि में जहाँ पूर्व में उसकी दुकान एक टीन के ठेले में संचालित की जा रही थी मगर वर्तमान में वहा पर नगर पालिका एवं प्रशासन कि साठ- गांठ से दौलत कटियार द्वारा पक्की दुकान का निर्माण कार्य किया जा रहा है वह भी कॉलम बीम और सट्टर युक्त दुकान का निर्माण किया जा रहा है।जो कि गैर कानूनी और नियम विरुद्ध है । नगर पालिका प्रशासन नैनपुर के शिकायत को संज्ञान में लेते हुए शासकीय नजूल भूमि में निर्माण कार्य को रोका जा रहा है। वही अवैध कब्जाधारी खुल्ले आम अवैध निर्माण कर रहा है। मगर सथनीय प्रशासन और उसके अधिकारी और कर्मचारी मुंह ताक रहे है।

निर्माण कार्य नही रुका तो गोडवाना पार्टी के कार्यकर्ता करेगे विरोध प्रदर्शन

वही गोडवाना पार्टी के कार्यकर्ता का कहना है। की गरीब लोगो के लिऐ बाजार में कोई जगह नही है। मगर पैसे वालो के लिऐ नगर पालिका प्रशासन खुला सहयोग कर रही है। जिसके कारण अगर दुकान का निर्माण कार्य नही रुका तो दौलत कटियार और प्रशासन के विरोध में ज्ञापन सौप जायेगा वही दबी जुबान में नगर की जनता कहती है। की अवैध कब्जा धारियों को नैनपुर प्रशासन का खुला संरक्षण है। मगर गरीब आदिवासियों की सुनने वाला कोई नहीं!

इनका कहना है कि…

दौलत कटियार के द्वारा अवैध कब्जा कर दुकान का पक्का निर्माण किया जा रहा है। अगर समय पर निर्माण बंद नही किया गया तो गोडवाना पार्टी विरोध प्रदर्शन करेगी।
संजय कुमरे
जिला माडिया प्रभारी
गोडवाना गड़तंत्र पार्टी मंडला

instagram 1
Leave A Reply

Your email address will not be published.