जन्मदिन के अवसर पर मरीजों व बच्चों को बांटे फल व अन्य सामग्री

58

दैनिक रेवांचल टाईम्स मंडला नैनपुर जेड टू जेड कंप्यूटर की आधार शिला रखने वाले स्वर्गीय मनोज ठाकुर के जन्मदिन के उपलक्ष्य में उनको याद कर हॉस्पिटल में मरीजों व बच्चों को फल बिस्किट चाकलेट एवं अन्य सामग्री वितरण किया गया हर साल की तरह इस साल भी स्वर्गीय मनोज ठाकुर की याद में यह जन सेवा कार्य किया जाता रहा है स्वर्गीय मनोज ठाकुर नैनपुर के लिए एक समाजसेवी लोगों के लिए मददगार थे मनोज ठाकुर जी का जन्म 21/06/1977 व मृत्यु 04/02/2016 में एक कार दुर्घटना के दौरान हुई। आज आठ साल बीत जानें के बाद भी नगर में उनके द्वारा किया गया कार्य की सराहना की जाती है उनके द्वारा संचालित कंप्यूटर जेड टू जेड संस्था के द्वारा प्रतिवर्ष रावण दहन नवरात्रि का पर्व धूमधाम से मनाया जाता है अन्य सामाजिक कार्य में भी संस्था द्वारा बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया जाता है।

instagram 1
Leave A Reply

Your email address will not be published.