“स्वयं और समाज के लिए योग”: मंडला पुलिस ने मनाया 10वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

30

 

दैनिक रेवांचल टाइम्स |मंडला जिले में 10वें अंतराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर मंडला पुलिस के समस्त थाना, चौकी एवं रक्षित केन्द्र में किया गया सामुहिक योगाभ्यास

एकता और सद्भाव के शाश्वत अभ्यास का उत्सव मनाते हुए मंडला पुलिस द्वारा 10वें अंतराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर समस्त थाना, चौकी एवं रक्षित केन्द्र में सामुहिक योगाभ्यास किया गया। मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार दिनांक 21.06.2024 को अंतराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में सभी पुलिस थाना एवं चौकियों परिसर में प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम के सजीव प्रसारण के माध्यम से जुडकर सामुहिक योगाभ्यास किया गया। आयोजित कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों ने योगाभ्यास करते हुए जीवन शैली में योग के महत्व के बारे में जाना।

पुलिस लाईन मंडला में आयोजित कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस मंडला डां अमित वर्मा, रक्षित निरीक्षक सुनील नागवंशी, थाना प्रभारी निरीक्षक ममता परस्ते, सुबेदार निखिल द्विवेदी एवं अन्य पुलिस अधिकारी/कर्मचारी सहित पुलिस परिवारजनों व समस्त थाना एवं चौकी की पुलिस टीम द्वारा योगाभ्यास किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों को शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ रहने के बारे में बताया। योग करना जीवन एवं शरीर के लिए कितना आवश्यक एवं महत्वपूर्ण है।

इस कार्यक्रम ने इस पुरानी प्रथा के वैश्विक उत्सव के एक दशक को चिह्नित किया, जिसने शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक कल्याण के लिए इसके लाभों के कारण दुनिया भर में अपना महत्व स्थापित किया है। योग प्राचीन भारतीय परंपरा का एक अमूल्य उपहार है जो मन और शरीर के बीच सामंजस्य पर केंद्रित है।

instagram 1
Leave A Reply

Your email address will not be published.