नशे में धुत युवक ने भरमार बंदूक से अपने रिश्तेदार की गोली मारकर कर दी हत्या

14

 

दैनिक रेवांचल टाइम्स डिंडोरी …डिंडोरी जिले के मेंहदवानी थाना अंतर्गत कोंडाझीर गांव का मामला है जहां पर नशे की हालत में एक व्यक्ति ने अपने रिश्तेदार की गोली मारकर हत्या कर दी है।
पुलिस से प्राप्तजनकारी के अनुसार आरोपी रामदयाल मरकाम (42) पुत्र सुशील मरकाम (22) पिछले चार साल से अपने पड़ोसी सुबेदार धुर्वे (55) के घर में रह रहा है। इस बात को लेकर आरोपी का मृतक से लगभग हर दिन विवाद होता था।शनिवार रात करीब साढ़े नौ बजे आरोपी रामदयाल मरकाम शराब के नशे में था। इसी दौरान दोनों के बीच विवाद हो गया। विवाद के दौरान आरोपी घर से बंदूक निकालकर लाया और गोली चला दी वारदात में सुबेदार धुर्वे की मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी रामदयाल मरकाम को हिरासत में लेकर मेंहदवानी थाने ले आई। जहां उससे पूछताछ जारी है।
आरोपी अपने बेटे के रिश्तेदार के घर रहने से नाराज था
सुबेदार धुर्वे आरोपी रामदयाल मरकाम का ससुर था। आरोपी लगभग हर दिन शराब के नशे में अपने परिजनों से विवाद करता था। चार साल पहले आरोपी ने अपने ही बेटे की मार्कशीट जला दी थी। तब से बेटा सुशील अपने पिता के घर नहीं जाता था। वह पड़ोस में रहने वाले अपने रिश्तेदार सूबेदार के घर रहता था।
इसी बात को लेकर आरोपी नाराज था। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। वह घायल है, इसलिए उसे इलाज के लिए मेंहदवानी अस्पताल भेजा गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस ने कातिल को हिरासत में ले लिया है। कातिल ने शनिवार रात को आपसी विवाद में वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर शहपुरा अस्पताल पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।मामले की जांच जारी है।

instagram 1
Leave A Reply

Your email address will not be published.