विद्यार्थी परिषद के प्रतिनिधि छिंदवाड़ा रवाना: 58 वे प्रांतीय अधिवेशन में होंगे सम्मिलित

विद्यार्थी परिषद का 58 प्रांतीय अधिवेशन छिंदवाड़ा में

रेवाँचल टाईम्स – मंडला, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद मंडला जिले के 25 कार्यकर्ता विद्यार्थी परिषद के 58 वे प्रांतीय अधिवेशन में सम्मिलित होंगे यह अधिवेशन छिंदवाड़ा में दिनांक 24,25,26 दिसंबर को सम्पन्न होगा।
इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने जयघोष भी किए। जिला अधिवेशन प्रमुख प्रिंस सिंह ने कहा कि यह अधिवेशन विद्यार्थी परिषद के संगठनात्मक विस्तार और वैचारिक मजबूती का प्रतीक है। उन्होंने जोर दिया कि ऐसे आयोजन युवाओं में नेतृत्व क्षमता और राष्ट्रभाव को सशक्त बनाते हैं।
छिंदवाड़ा में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) महाकौशल प्रांत का 58वां प्रांत अधिवेशन 24 से 26 दिसंबर 2025 तक आयोजित किया जाएगा। तीन दिवसीय यह अधिवेशन ऐतिहासिक और जनजातीय पहचान वाले छिंदवाड़ा शहर में होगा, जिसमें महाकौशल प्रांत के 27 जिलों से 550 से अधिक छात्र-छात्राएं और प्राध्यापक शामिल होंगे। इस आयोजन को लेकर विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.