21 अगस्त भारत बंद को लेकर एससी, एसटी, ओबीसी संयुक्त संघर्ष समिति की बैठक सम्पन्न…

226

रेवांचल टाईम्स – मंडला, एसटी एससी आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के विरोध में 21 अगस्त को संपूर्ण भारत की तैयारी हेतु आज आदिवासी धर्मशाला महाराजपुर मंडला में एससी एसटी ओबीसी संयुक्त संघर्ष समिति के आह्वान पर बैठक आयोजित की गई। बैठक श्री कमलेश तेकाम जिला पंचायत उपाध्यक्ष मण्डला की अध्यक्षता में संपन्न हुई। संघर्ष समिति के द्वारा एससी एसटी आरक्षण पर माननीय सुप्रीम कोर्ट की फैसले के विरोध में 21 अगस्त 2024 को संपूर्ण भारत बंद का आह्वान किया गया जिसमें मंडला जिले के अंदर संपूर्ण भारत बंद में जिले के समस्त व्यपारी बन्धुओं से सहयोग का आह्वान किया गया है। बैठक में संयुक्त रूप से निम्नलिखित निर्माण लिया गया है –  21 अगस्त को सुबह 6 बजे से रात 8 बजे तक मण्डला जिले के अंदर समस्त  दुकानें, बस सेवा, रेल सेवा बंद रहेंगे। बंद में सिर्फ स्वास्थ सेवा, पुलिस, दवाई की दुकान, दूध की दुकान को छूट दी गई है। भारत बंद की सूचना कलेक्टर, एस पी, व्यपारी संघ, सामाजिक संघ, कर्मचारी संघ को देने का निर्णय लिया गया है। 21 अगस्त 2024 दिन बुधवार को सुबह से रात 8 बजे तक बंद के आह्वान में रैली घूमती रहेगी। 10 बजे से निषादराज भवन स्टेडियम ग्राउंड मण्डला के पास विशाल सभा होगी और रैली के माध्यम से कलेक्ट्रेड में ज्ञापन सौंपा जाएगा। आज की बैठक में अजाक्स जिलाध्यक्ष आर के भाण्डे, गोंड महासभा प्रदेश अध्यक्ष एस आर गोंड, झारिया समाज जिलाध्यक्ष हलधर प्रसाद झारिया,  मेहरा समाज महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष श्यामलता झारिया,चौगान सेवा समिति जिलाध्यक्ष सन्तू मरावी, गोंड महासभा जिलाध्यक्ष धर्मेश उइके, राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रांतीय महासचिव कुंज बिहारी पटैल, प्रदेश कार्यकारणी अध्यक्ष सी बी पटैल, OBC महासभा जिला प्रवक्ता संजय चौरसिया, देवनगर विकास समिति अध्यक्ष रामेश्वर मरावी, अजाक्स कार्यकारी अध्यक्ष दिलीप मरावी, मण्डला जनपद सदस्य हरेन्द्र मसराम, भारत आदिवासी पार्टी उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिरशाम, सक्रीय कार्यकर्ता जय सिंह धुर्वे, शैल सरोंते, बसन्त झारिया, वचन मरावी, जगनाथर उप सरपंच गणेश प्रसाद झारिया, शरद कोकड़िया, नरेश सैयाम, मदन झारिया आदि साथी उपस्थित रहे।

instagram 1
Leave A Reply

Your email address will not be published.