उदय चौंक के राजा की महाआरती में उमड़ा जनसैलाब…

86

रेवांचल टाईम्स- मण्डला, नगर में जगह-जगह भगवान गणपति की प्रतिमा विराजमान है एवं जयकारों से गणेशोत्सव की धूम मची है सम्पूर्ण जिले में धर्ममय माहौल बना है इसी तारतम्य में उदय चौक का राजा गणेशोत्सव समिति के द्वारा महाआरती का आयोजन किया गया यह आयोजन प्रति वर्ष डोल ग्यारस के दिन होता है। जिसमें सैकड़ो की संख्या में भक्त जनों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और भगवान श्री गणेश की पूजा अर्चन किया। महाआरती में भगवान गणपति से सम्पूर्ण भारत वर्ष की सुख समृद्धि के लिए कामना की गयी। महाआरती में जिला पंचायत अध्यक्ष संजय कुशराम, सांसद प्रतिनिधि जयदत्त झा, कांग्रेस जिला अध्यक्ष राकेश तिवारी, समाजसेवी नीरज अग्रवाल, भाजपा जिला उपाध्यक्ष संदीप सिंह, अधिवक्ता संघ जिला अध्यक्ष रामेश्वर झारिया, कांग्रेस नेता अमित शुक्ला, युवा मोर्चा भाजपा जिला अध्यक्ष आशीष झारिया, भाजपा पिछड़ा मोर्चा प्रदेश महामंत्री राजेश पटैल, मंडला जनपद अध्यक्ष सोनू भलावी, सांसद निज सचिव राजेश खरे, मंडला थाना प्रभारी शफीक खान, समाजसेवी राजा शुक्ला, पंकज उसराठे, विवेक चौबे, हनि बर्वे, रजनीश रंजन उसराठे, इंजी आशीष विश्वकर्मा, संदीप बरमैया, रोहित बघेल, राकेश जायसवाल, पूजा ज्योति, दीपक जाट, भाजपा महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष श्रीमति उमा यादव, श्रीमति गीता साहू सहित समाजसेवी अधिवक्ता एवं सैकड़ो की संख्या में श्रद्धालुओं ने राजा की महाआरती की साथ ही श्री गणेश भगवान की आराधना की और एक स्वर में जयकारा लगाए। इस दौरान स्पार्कल आतिशबाजी और पुष्पवर्षा भी की गई जो कि मनमोहक रही। महाआरती के दौरान सिद्धिविनायक को विविध प्रसादी का भोग लगाया गया। भगवान गणेश की आरती के साथ मां जगत जननी एवं सभी इष्ट देवों की उपासना के लिए भक्त जनों ने आराधना की। आयोजन के अंत में राजा रे राजा चौक का राजा ने जय घोष से पूरा उदय चौक गूंज उठा। महाआरती के दौरान सभी परिवारों की मनोकामना पूर्ण करने के लिए लंबोदर महाराज से प्रार्थना की। भक्तगणों ने सभी परिवार की सुख शांति के लिए कामना की। उदय चौक का राजा समिति के मुख्य आयोजक अधिवक्ता रजनीश रंजन ने बताया कि इस आयोजन को 16 वर्ष से ज्यादा हो चुके है जिसमे शहर की जनता के साथ-साथ शासन प्रशासन नगर पालिका का भी सहयोग प्राप्त होता है। इस वर्ष राजा जी की प्रतिमा रामस्वरूप में माता सीता, लक्ष्मण जी और वीर हनुमान जी के साथ राम दरबार के रूप में स्थापित की गई है। पंडाल को विशेष आकृति से विभिन्न रंगो के साथ सजाया गया है। आयोजनों में 14 सितंबर- डोल ग्यारस को महाआरती की गई। विशेष भंडारा एवं विसर्जन मुंबई के माहौल में किया जाएगा। विसर्जन में विशेष मुंबई के ढोल ताशा ध्वज पथक , सोनू मोनू म्यूजिकल बीट्स (मुंबई), पुणेरी ढोल झांज पथक (पुणे) डी. जे . साउंड ( महाराष्ट्र ) एवं गुलाल स्मोक शो अपनी प्रस्तुति देंगे।

instagram 1
Leave A Reply

Your email address will not be published.