महिलाओं से छेड़छाड़ पर डिण्‍डौरी पुलिस टीम का उड़न दस्ता करेगा कार्यवाही

193

दैनिक रेवांचल टाइम्स डिंडोरी,, मैं हूं अभिमन्यु’ अभियान के तहत महिलाओं के साथ छेड़छाड़ व छींटाकशी करने वाले मनचलों के विरुद्ध पुलिस द्वारा कार्यवाही की जावेगी। इसके लिये विशेष महिला दस्ता तैनात किया गया है, जो दुर्गा पंडालों, गरबा स्थल और अन्य सार्वजनिक स्थलों पर नजर रखेगी और महिलाओं पर बुरी नजर रखने वालों पर कड़ी कार्रवाई करेगी। शनिवार को स्थानीय अवंति बाई चौक से विशेष महिला दस्ता को दोपहिया वाहनों के माध्यम से पुलिस अधीक्षक श्रीमती वाहनी सिंह ने रवाना किया। मध्‍यप्रदेश प्रदेश पुलिस द्वारा प्रत्येक जिले में महिलाओं और बालिकाओं के विरुद्ध लगातार हो रहे अपराधों व घरेलू हिंसा जैसी घटनाओं को रोकने, महिलाओं को सुरक्षित वातावरण देने के उद्देश्य से “मैं हूं अभिमन्यु” अभियान शुरू किया गया है। गुरुवार से शुरू हुआ यह अभियान 12 अक्तूबर 2024 तक चलेगा। इसके तहत पुलिस अधीक्षक श्रीमती वाहनी सिंह के निर्देश पर जिले के समस्त थाना/ चौकी में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं, जिसके तहत पुलिस स्कूल,कॉलेज, महिला कार्य स्थल सहित अन्य स्थलों पर पुलिस मुहिम चला रही है। ‘मैं हूं अभिमन्यु’ अभियान का उद्देश्य समाज में महिलाओं एवं बालक और बालिकाओं के विरुद्ध होने वाले अपराधों पर नियंत्रण के साथ महिला एवं बच्चियों को समान अवसर प्रदान करना, समाज के हर स्तर पर व्याप्त लिंगभेद को समाप्त करना एवं आज के पुरुष को सभ्य समाज के निर्माण के लिए रुढ़िवादी धारणाओं एवं पूर्वाग्रहों के चक्रव्यूह को तोड़ते हुए महिलाओं के विकास व सह-अस्तित्व का सहभागी बनाना है।

instagram 1
Leave A Reply

Your email address will not be published.