आम आदमी पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते निष्कासित को ही फिर जिला अध्यक्ष बना देने से जिले के सक्रिय कार्यकर्ताओं में असंतोष

7

रेवांचल टाईम्स – मंडला जिला संगठन में आम आदमी पार्टी मंडला के नवनियुक्त पदाधिकारियों की नियुक्तियां से पार्टी कार्यकर्ताओं में असंतोष एवं विरोध के स्वर मुखर हो रहे हैं।

बता दें,कि वर्तमान में आम आदमी पार्टी प्रदेश संगठन के द्वारा प्रदेश और जिला इकाईयों में पदाधिकारियों की नियुक्तियों का दौर चल रहा है। जिसमें मंडला जिला अध्यक्ष पद पर ऐसे व्यक्ति को जिला अध्यक्ष नियुक्त कर दिया गया है,जिसको पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त होने का कारण बताकर पार्टी के द्वारा महज एक साल पहले निष्कासित कर दिया गया था। दरअसल पंकज सोनी जिसका कभी इस पार्टी से कोई वास्ता ही नहीं हुआ करता था जो पार्टी में सदस्यता लेते ही अपने आपको बहुत बड़ा पार्टी हितैषी बताकर उच्च संगठन के पदाधिकारियों को गुमराह करके जिला अध्यक्ष के पद पर कब्जा जमा लिया था।जिसकी असलियत की जानकारी लगते ही पार्टी को चंद दिनों में ही उनको हटाने का आदेश जारी करना पड़ गया था।इसके पहले जिला अध्यक्ष रहते हुए पंकज के द्वारा पार्टी के खिलाफ शहर भर में होर्डिंग्स लगाकर और प्रायः सभी दैनिक समाचार पत्रों में पार्टी संगठन की रीति नीति के खिलाफ खबर प्रकाशित कराकर पार्टी का जी भरके विरोध किया गया था‌ और आज उसी पंकज सोनी के द्वारा पार्टी शीर्ष संगठन को फिर से गुमराह कर जिला अध्यक्ष पद पर कब्जा जमा लिया गया है।ऐसे ही चार-पांच लोगों को जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं। जिनमें अधिकतर मंडला नगर या नगर के आसपास ही निवास करने वाले लोगों को जिला उपाध्यक्ष नियुक्त कर दिया दिया गया है।जबकि पार्टी संगठन हित में जिले के चारों ओर से और अलग-अलग तहसीलों से जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया जाना उचित होता जिससे कि पार्टी संगठन का काम ज्यादा मजबूती से हो सके।ऐसे ही जो कार्यकर्ता दिन रात पार्टी हित के लिए समाज के बीच काम करते रहते हैं ऐसे लोगों को जिला संगठन में उचित कहीं पर भी स्थान नहीं दिया गया है। जिले के सक्रिय कार्यकर्ताओं का कहना है,कि जिला संगठन के पदाधिकारियों की नियुक्तियों के पहले जिले भर के सक्रिय कार्यकर्ताओं के मंतव्य और समर्थन लेकर पदाधिकारियों की नियुक्तियां की जानी चाहिए।ताकि कार्यकर्ताओं का सम्मान भी बरकरार रहे और असंतोष न फैले।जबकि पहले से ही देखा जा रहा है,कि उच्च संगठन के पदाधिकारियों के सामने ऊंची ऊंची उड़ान फेंककर ,दिखावा करके अपने आपको बड़े पार्टी हितैषी बताकर ऐसे लोगों के द्वारा पद पर कब्जा जमा लिया जा रहा है,जिनसे जिले के आम लोगों से ज्यादा सरोकार है ही नहीं।जिससे जिले के सक्रिय कार्यकर्ताओं में भारी रोष है।अब ऐसी नियुक्तियों को निरस्त कर निष्पक्ष नियुक्तियां किए जाने शीर्ष नेताओं और नियुक्ति कर्ताओं को पत्र लिखकर भी निष्पक्ष नियुक्तियां करने का आग्रह किया जा रहा है। शीर्ष नेतृत्व के द्वारा जल्द संज्ञान में नहीं लिये जाने की स्थिति में कार्यकर्ता प्रदेश अध्यक्ष से जल्द ही भेंट कर अपनी बात रखकर निष्पक्ष नियुक्तियां करने का आग्रह करेंगे। प्रदेश संगठन के द्वारा अनसुनी किये जाने पर राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के समक्ष भी बात रखने का काम किया जाएगा‌

instagram 1
Leave A Reply

Your email address will not be published.