जिम्मेदार मर्दानगी” “में हूं अभिमन्यु” अभियान में बिछिया पुलिस द्वारा महिलाओं की सुरक्षा के संबंध में खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन कर सुरक्षा के संबंध में दी जानकारी”

93

 


रेवांचल टाईम्स – मंडला, जिले में नवरात्रि के पावन पर्व पर मध्य प्रदेश शासन द्वारा महिलाओं की सुरक्षा के संबंध में जिम्मेदार मर्दानगी”और “में हूं अभिमन्यु” अभियान चलाया जा रहा है इस अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक मंडला के निर्देशन में सभी थाना क्षेत्र में इस अभियान के तहत आमजन को जोड़ते हुए महिलाओं की सुरक्षा के संबंध में विशेष सतर्कता रखने हेतु सभी थाना चौकी प्रभारी को निर्देशित किया गया है इसी अभियान मे पुलिस थाना बिछिया द्वारा आज दिनांक 08/10/2024 को अभियान का प्रचार प्रसार कर आमजन को अभियान के साथ जुड़ने हेतु प्रेरित किया गया । एकीकृत शासकीय कन्या विद्यालय बिछिया में छात्रों को , स्कूल स्टाफ को , बिछिया बाजार में आम नागरिकों को इस अभियान के तहत महिलाओं के प्रति सम्मान और आदर की भावना विकसित करने, महिलाओं और बच्चियों के विरूद्ध होने वाले अपराधों के प्रति सजक रहने, महिलाओं के अधिकारों और सुरक्षा के बारे में जागरूक करने, लैंगिक समानता और महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देना, पुरुषों को महिलाओं के प्रति सम्मान और आदर की भावना विकसित करने के लिए प्रेरित किया गया ,साथ ही महिलाओं के सम्मान में एकीकृत शासकीय कन्या विद्यालय बिछिया में छात्रोंओ के बीच जलेबी दौड़ एवं अन्य खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया छात्रोंओ को पुरस्कृति भी किया गया !
इसी अभियान मे बिछिया पुलिस द्वारा महिलाओं से संबंधित अपराधों की रोकथाम हेतु लोगों को जागरुक कर पोस्टर एवं बैनर के माध्यम से संदेश दिया जा रहा है महिलाओं पर घटित होने वाले अपराध के संबंध में किसी भी प्रकार की सूचना प्राप्त होने पर थाना प्रभारी बिछिया एवं कंट्रोल रूम मंडला को तत्काल सूचित करने हेतु अपील की जा रही है
अभियान में –
थाना प्रभारी बिछिया धर्मेंद्र सिंह धुर्वे ,उनि.रामप्यारी धुर्वे ,सउनि धनपाल बिसेन ,उमेलाल झूलेश्वर,प्रधान आरक्षक गणेश मरावी ,आरक्षक अरविंद बर्मन ,म. आर. सरोती परते ,उमा भारती ,सुलोचना मरावी ,च.आर.धनेश मरावी का सराहनी योगदान रहा है

instagram 1
Leave A Reply

Your email address will not be published.