विद्यार्थी परिषद द्वारा जल मंदिर (निशुल्क प्याऊ) का शुभारंभ

दैनिक रेवांचल टाइम्स – मंडला, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद मंडला नगर के विकासार्थ विद्यार्थी गतिविधि के कार्यकर्ताओं द्वारा रानी दुर्गावती महाविद्यालय मंडला में जल मंदिर (निशुल्क प्याऊ) का शुभारंभ किया गया। हम सभी जानते हैं कि जब भी कभी समाज को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की आवश्यकता होती है तो यह विद्यार्थियों का संगठन अपना पूर्ण सहयोग समाज को देता है, उसी कड़ी में इन दिनों लगातार बढ़ती गर्मी के प्रकोप को देखते हुए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता अनेकों अभियान चला रहे हैं, इसके साथ ही सेवार्थ विद्यार्थी गतिविधि के कार्यकर्ताओं द्वारा द्वारा इन दिनों शहर के विभिन्न प्रमुख स्थानों पर आम जनता की सेवा के लिए प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी निशुल्क पेयजल की व्यवस्था का संचालन किया जा रहा है उसी कड़ी में आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नगर इकाई मंडला के कार्यकर्ताओं द्वारा निशुल्क पेयजल की व्यवस्था को शहर में शुरू किया गया, आज इस निशुल्क पेयजल व्यवस्था की शुभारंभ प्राचार्य रानी दुर्गावती महाविद्यालय मंडला हाथों से किया गया। इस दौरान सभी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.