नैनपुर में निवारी चौराहा बाजारों,गली,मोहल्ले में वेखोफ़ होकर चल रहा सट्टा-पट्टी का अवैध-व्यापार आखिर कब होगी सटोरियों पर कार्यवाही

24

दैनिक रेवांचल टाइम्स मंडला लंबे समय से बंद रहा नैनपुर में सट्टा पट्टी का खेल एक बार पुनः चालू हो गया है। लोगों को कंगाल बनाने का खेल किसकी सहमति से चालू हुआ है। यह बताना अभी जल्दबाजी होगा। आपको बता दें कि जब से मंडला में पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा का आगमन हुआ था। तब से जिले,नगर में सट्टा जुआ और अन्य अवैध कामों में लगाम लग गई थी। लेकिन नैनपुर में पुनः यह धीरे-धीरे यह अवैध काम फिर से चालू हो गए हैं। कुछ समय पहले नैनपुर के बांसुरी वादन चौक में एसडीओपी सुश्री नेहा पचीसिया के द्वारा दो व्यक्तियों से गांजा की खेप पकड़ने में सफलता पाई थी। लेकिन इसके बाद से नैनपुर के हर गली मोहल्ले में फिर से गाँजा का अवैध काम चालू हो गया हैं और यह गली मोहल्ले और बाजारों में बिकने लगा है। मुख्य बाजार में दिन हो या रात गांजे की पुड़िया लगातार बिना पुलिस के खौफ के बिक रही है। कुछ दिनों से अंको का खेल सट्टा बंद रहा था। जिससे नगर में एक बेहतर माहौल देखा जा रहा था। लेकिन चंद दिन पहले यहां पर नैनपुर नगर में सट्टा खिलाने वाले पुनः सक्रिय हो गए हैं। रातों रात लखपति से करोड़ पति बनने की लालसा लिए सट्टा पट्टी अवैध कारोबार में संलिप्त सटोरिये, पुलिस प्रशासन एवं जिला प्रशासन से बेखौफ होकर बगैर किसी डर और भय के रात दिन इस गैर कानूनी कार्यों को बढ़ावा दे रहे हैं। जहां सट्टे का खेल अब खुलेआम हो रहा है। वार्ड क्रमांक 9 के अंतिम छोर पर सट्टा का बड़ा खेल चालू हो गया है। जहां पर लाखों रुपए की सट्टा पट्टी का लेनदेन प्रतिदिन हो रहा है। वहीं पर निवासरत बड़े सटोरियों बड़ी मात्रा में सट्टा पट्टी के खाईबाज बने हुए हैं। और सट्टा का खेल वेखोफ़ होकर चला रहा है। वही नगर के मुख्य बाजार, निवारी तिराहा, दौराहा और मुख्य बाजार में भी सट्टा पट्टी का काम चालू हो चुका है। गरीब, मजदूर, किसान एवं आम जनता अपनी मेहनत से गाढ़ी कमाई एवं घर में रखे जेवरात, कृषि भूमि तक को गिरवी रख सट्टा पट्टी के चक्कर में फंसा हुआ है। वहीं खाई बाजो के ठाठ देखते बन रहे हैं। नैनपुर नगर में कुछ समय से आखिर सट्टा पट्टी का गैर कानूनी कारोबार यहां पर संचालित करने और गरीबों को भयावह आर्थिक तंगी में लाने, लुटने की मौन सहमति किस ने दी हैं।
नैनपुर नगर के साथ ही नगर के आजू बाजू गांव में भी यह सट्टा पट्टी का खेल बिना डर और भय के चालू हो गया है। ऐसा नहीं कि यहां पर गांव-गांव एवं नगर की गलियों में संचालित इस सट्टा पट्टी के अवैध कारोबार की संपूर्ण जानकारी संबंधित पुलिस प्रशासन को ना हो, सभी को इसकी जानकारी रहने के बाद भी यहां पर सट्टा पट्टी का कारोबार दिन रात धड़ल्ले से चारों तरफ बेखौफ चल रहा है। चौकी,नगर एवं जिला पुलिस अधिकारियों से इस पर कार्यवाही की मांग नागरिकों ने किए हैं। और उन तक जानकारी पहुंचाई जा रही है। ताकि लोगों को बर्बाद कर देने वाला और सटोरियों को रातों-रात लखपति और करोड़पति बनाने वाला

नैनपुर की जनता चाहती है। सट्टे का खेल तत्काल बंद हो।

नैनपुर की आम जनता यह चाहती है। की नैनपुर में सट्टे का खेल बंद होना चाहिए वही जिला पुलिस अधीक्षक, जिला कलेक्टर एवं मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री से क्षेत्रीय सामाजिक कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों के द्वारा जनमांग की गई है कि यहां पर चारों तरफ दिन रात संचालित सट्टा पट्टी के इस अवैध कारोबार को पूरा बंद करवाया जाये। और इस कारोबार को बढ़ावा दे रहे कुछ लोगों के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्यवाही शीघ्र की जाये।

instagram 1
Leave A Reply

Your email address will not be published.

23:37