मासूम बालिका ने अयोध्या में दान की गुल्लक की राशि…

60

दैनिक रेवाचल टाइम्स – अयोध्या सहित पूरे देश के लिए 22 जनवरी का दिन ऐतिहासिक रहा। 5 शताब्दियों के बाद प्रभु श्रीराम अपने भव्य और दिव्य राम मंदिर में विराजमान हुए। मंदिर निर्माण के लिए सनातन धर्मावलंबियों ने उत्साह से स्वेच्छा से तन, मन, धन से सहयोग किया। इसी क्रम में सिवनी के बारापत्थर हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी पांच वर्षीय बालिका अवीरा सिंह ठाकुर ने भी अयोध्या में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा में भी अपना योगदान दिया। अवीरा ने उत्तर प्रदेश के स्वामी गोविंद देवगिरी कोषाध्यक्ष को अपनी गुल्लक तोडकऱ लाई गई राशि भेंट कर दीं। उल्लेखनीय है बालिका अवीरा सिवनी की राजेश्वरी जितेंद्र सिंह की सुपुत्री हैं।

instagram 1
Leave A Reply

Your email address will not be published.