नवनिर्वाचित भाजपा जिलाध्यक्ष का हुआ भव्य स्वागत अभिनंदन
रेवांचल टाइम्स मोहगांव मंडला नवनिर्वाचित भाजपा जिला अध्यक्ष मंडला, प्रफुल्ल मिश्रा के प्रथम ग्राम आगमन पर मोहगांव मंडल अध्यक्ष मालती मरावी के नेतृत्व में प्रफुल्ल मिश्रा का भव्य स्वागत वंदन अभिनंदन किया गया।
सर्वप्रथम कार्यालय का उद्घाटन किया गया। दिन बुधवार को दोपहर 02.00 बजे भाजपा मंडल मोहगांव के सभी सम्मानीय वरिष्ठजन, पदाधिकारी गण, जनप्रतिनिधि गण, मातृशक्ति एवं युवा साथियों का विशाल एकत्रीकरण हुआ। उसके उपरांत चल समारोह द्वारा सभी मंगलभवन में पहुंचकर जिलाध्यक्ष प्रफुल्ल मिश्रा के प्रथम आगमन पर स्वागत सत्कार किए। उसके पश्चात ग्राम में विशाल रैली के भ्रमण के बाद मंगलभवन में जिलाध्यक्ष प्रफुल्ल मिश्रा एवं सभी वरिष्ठजन, पदाधिकारी गण, जनप्रतिनिधि गण, मातृशक्ति मंचासीन हुए। मंचीय कार्यक्रम में क्रमशः भाजपा मंडल के सभी वरिष्ठजन, पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, मातृशक्ति एवं युवा साथियों द्वारा पुष्पमाला व पुष्पगुच्छ से मंचासीन अतिथियों का सम्मान, स्वागत किया गया। बाद सभी मंचासीन अतिथियों का उद्बोधन कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम के दौरान मंडल अध्यक्ष मालती मरावी द्वारा जिलाध्यक्ष प्रफुल्ल मिश्रा को स्मृति चिन्ह के रूप में पर्यटन स्थल का चित्र भेंट किया।
इनकी रहीं उपस्थित पूर्व केंद्रीय मंत्री सासंद फग्गन सिंह कुलस्ते भाजपा पूर्व विधायक रामप्यारे कुलस्ते जिला अध्यक्ष जिला पंचायत अध्यक्ष संजय कुशराम जिला सदस्य शिवपूसाम पूर्व मंडल अध्यक्ष रूपेन्द्र खड़गरे, देवेन्द्र झा, महामंत्री राजाराम चक्रवर्ती उपाध्यक्ष राजेश चक्रवर्ती, देवराज कच्छवाहा, अवधेश दुबे, महिला मोर्चा अध्यक्ष रक्षा अग्रवाल, युवा मोर्चा अध्यक्ष अनुज कच्छवाहा, आकाश चक्रवर्ती, रमन यादव , पप्पू नन्दा , सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे
