जिले के सभी 17 मण्डलों में गांव चलो अभियान की कार्यशाला हुई आयोजित…लोकसभा चुनाव में वोट प्रतिशत बढ़ाने का संकल्प लें कार्यकर्ता

गांव चलो अभियान के तहत मण्डला नगर भाजपा की कार्यशाला संपन्न

12

दैनिक रेवांचल टाइम्स – मण्डलाः- लोकसभा चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए भारतीय जनता पार्टी के जिले के सभी मण्डलों में गांव चलो अभियान की कार्यशाला आयोजित हुईं। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में नगर भाजपा की कार्यशाला को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष श्री भीष्म द्विवेदी ने गांव चलो अभियान के महत्वपूर्ण कार्यों के विषय में कार्यकर्ताओ के समक्ष अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव में 10 प्रतिशत वोट बढ़ाने का संकल्प सभी बूथों में पूरा करना है राज्य व केंद्र सरकार की योजनाओं को जनता के बीच विस्तार से बताएं तथा पात्र हितग्राहियों को उसका लाभ मिले इसके लिए अभी से प्रयास करना है श्री द्विवेदी ने कहा कि समाज के सभी वर्गों के बीच पहुंचकर भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा को अवगत कराते हुए भाजपा से जोड़ने का प्रयास करना हमारी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि हम लगातार कार्यक्रमो के माध्यम से जनता के बीच पहुंचते हैं परंतु कुछ ऐसे क्षेत्र हैं जहां हमें आशा अनुरूप परिणाम नहीं मिल रहे हैं, लेकिन लोकसभा चुनाव में इन क्षेत्रो में लगातार प्रवास कर भाजपा के पक्ष में सकारात्मक परिणाम लाने की जिम्मेदारी भी सभी कार्यकर्ता जनप्रतिनधि एवं पदाधिकारियों की है जिलाध्यक्ष श्री द्विवेदी ने प्रदेश संगठन द्वारा दिये गये गांव चलो अभियान की प्रमुख विषयों को विस्तार से अवगत कराते हुए कहा कि गांव चलो अभियान में सभी लोगो की भागीदारी से भाजपा का वोट प्रतिशत बढेगा कमजोर बूथ में पूरी ताकत के साथ प्रवासी विस्तारक समीक्षा करें एवं सतत संवाद व संपर्क कर सकारात्मक परिणाम दिलाने में अपनी भूमिका निभायें। कार्यशाला में नगर भाजपा अध्यक्ष अनुराग चौरसिया, जिला मीडिया प्रभारी सुधीर कसार, गांव चलो अभियान के संयोजक दिनेश चौधरी, अमित आनंद खरया नगर महामंत्री सुदीप ब्रजपुरिया उपस्थित थे। इस अवसर पर पूर्व विधायक श्री देवसिंह सैयाम, राजेश पाठक ने अपने अनुभव सांझा करते हुए कहा कि कठिन से कठिन परिस्थिति में भाजपा का जनाधार बढ़ाने वाले कार्यकर्ताओ की ताकत हमारे पास है। प्रदेश व केंद्र की भाजपा सरकार ने हर वर्ग के कल्याण और उनके विकास के लिए कार्य किया है। देश आज प्रगति के पथ पर निरंतर भारतीय जनता पार्टी सरकार के नेतृत्व में बढ़ रहा है। यह हमारा सकारात्मक पक्ष है जो लोकसभा चुनाव में जीत का मार्ग प्रशस्त करेगा। कार्यशला का आभार नगर भाजपा मंत्री श्रीमति शालिनी सुनेरी ने व्यक्त किया।

instagram 1
Leave A Reply

Your email address will not be published.