गौ की सेवा से बढ़कर कोई सेवा नहीं : गौ सेवक सतीष हरदहा…

22

 

रेवांचल टाईम्स – मंडला, जिले के बम्हनी बंजर के वार्ड नंबर 13 खेरमांई मंदिर के पास मे कई दिनों से घायल गाय पड़ी हुई थी। जिसका एक पैर टूट गया है। जिसके कारण वह चल फिर नहीं सकती थी वहीं कई दिनों से एक ही जगह पर पडी होने के कारण शरीर में घाव होने लगे थे। घायल गाय के रोड पर पड़े होने की सूचना गौ सेवक सतीष हरदहा को मिली तो उन्होंने तुरंत मौके पर जाकर गौमाता की सेवा में लग गए और पशुधन संजीवनी हेल्पलाइन टोल फ्री नंबर 1962 पर फोन किया गया। टोल फ्री नंबर पर सूचना मिलते ही संबंधित डॉक्टर 1 से 2 घंटे के भीतर मौके पर पहुंची और गाय का उपचार शुरू हो गया।

सतीष हरदहा ने बताया कि उन्हें सुबह सूचना मिली कि खेरमांई मंदिर के पास एक गौमाता घायल अवस्था में पड़ी हुई है सूचना मिलते ही तुरंत पहुंचा और वार्ड वासियों की मदद से गाय का मरहम पट्टी कर इलाज किया गया।

instagram 1
Leave A Reply

Your email address will not be published.