तेजस्विनी नारी विकास महिला संघ डिंडोरी द्वारा संचालित बेकरी इकाई घानाघाट का निरीक्षण…

83

 

दैनिक रेवांचल टाइम्स – कलेक्टर विकास मिश्रा ने आज प्रातः तेजस्विनी नारी विकास महिला संघ डिंडोरी द्वारा संचालित बेकरी इकाई घानाघाट का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि मार्केटिंग में और अधिक काम करने की ज़रूरत है। साथ ही कार्यालय परिसर में भी एक कैंटीन खोले जाने को कहा, जहां कोदो कुटकी के तैयार व्यंजन और मिलेट्स से निर्मित उत्पाद को रखा जायेगा। जिसका संचालन संघ के द्वारा किया जाएगा।जिससे मिलेट्स के उत्पादों को प्रोत्साहन मिलेगा, वहीं ग्रामीण आदिवासी महिलाओं को रोजगार मिलेगा, उनकी आमदनी बढ़ेगी।
वही कलेक्टर श्री मिश्रा ने अध्यक्ष तेजस्विनी नारी विकास महिला संघ डिंडोरी सुश्री रजनी मंदे को स्टार ऑफ द मंथ से सम्मानित करने के लिए मनोनीत किया है। निरीक्षण में समन्वयक महिला वित्त एवं विकास निगम श्री यशवंत सोनवानी और तेजस्विनी संघ के प्रतिनिधि व स्टॉफ उपस्थित रहे।

instagram 1
Leave A Reply

Your email address will not be published.