रामनवमी पर भगवान श्री राम की निकली भव्य शोभयात्रा

33

दैनिक रेवांचल टाइम्स – मंडला,शनिवार को वार्ड क्र 03 स्थित राम मंदिर में अखंड रामायण पाठ का राम नवमी के अवसर पर आयोजन किया गया। पाठ का आयोजन लगभग 24 घंटे चला, जिसमें सभी लोगों ने सहभागिता दर्ज कराई।
रविवार को मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के शुभ जन्म के उपलक्ष्य में मंदिरों को आकर्षक और रंगीन रोशनी से सजाया गया है। जिसकी भव्यता देखते ही बन रही थी। नगरवासी भगवान राम की भक्ति में डूबे हुए थे। सुबह पूजा के बाद शाम 4 बजे शोभयात्रा का आयोजन किया गया। शोभायात्रा वार्ड क्र 03 स्थित राम मंदिर से प्रारंभ होकर मेन रोड से , झंडा चौक, सिंधी मोहल्ला होते हुए जैन मंदिर से वापिस मंदिर परिसर में समापत हुई। जिसमें भगवान राम सहित विभिन्न प्रकार की सजीव झांकियां सजाई गई। शोभायात्रा में भक्तों द्वारा बैंड बाजे की धुनों एवं डीजे पर बज रहे धार्मिक भजनों पर जमकर नृत्य किया गया। युवा हाथों में भगवा ध्वज लहराते हुए शोभायात्रा में शामिल हुए। शोभायात्रा का जगह-जगह पुष्पवर्षा, गुलाल और जयश्रीराम के जयकारों से स्वागत किया गया। इस शोभायात्रा को लेकर बच्चों में भी खासा उत्साह देखा गया। शोभायात्रा समाप्ति के बाद मंदिर परिसर में भंडारे का आयोजित किया गया।

instagram 1
Leave A Reply

Your email address will not be published.

00:33