पी एम श्री केंद्रीय विद्यालय में हुआ पूर्व छात्रा शुचि उपाध्याय का सम्मान…
रेवांचल टाईम्स – मंडला, पी एम श्री केंद्रीय विद्यालय मंडला में पूर्व छात्रा शुचि उपाध्याय का राष्ट्रीय महिला क्रिकेट टीम में चयन होने पर सम्मान किया। ज्ञात हो कि शुचि उपाध्याय 2022 – 23 में पी एम श्री केंद्रीय विद्यालय मंडला से पास आउट हैं। विद्यालय के प्राचार्य रूपसिंह उलाडी ने पुष्पगुच्छ देकर एवं प्रतीक चिन्ह देकर उनका सम्मान किया। शुचि ने भी अपने उद्बोधन में अपने स्कूल के पुराने दिनों को याद करते हुए अपने सभी शिक्षको को धन्यवाद भी दिया जिनके आशीर्वाद से आज वो इस मुकाम तक पहुंची हैं। इस दौरान उनके पिता सुधीर उपाध्याय भी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती सुचिता केशरवानी ने किया।
