दो दिवसीय उत्तरवाहिनी नर्मदा परिक्रमा में स्काउटर और गाइडरों ने किया सेवा कार्य
रेवांचल टाईम्स – मंडला, पतित पावनी मां नर्मदा और श्री व्यास नारायण महादेव की विशेष कृपा से दिनांक 19 एवं 20 अप्रैल 2025 को उत्तरवाहिनी नर्मदा परिकृमा का सामूहिक आयोजन किया गया जिसमें सभी श्रद्धालुओं को परिवार सहित आमंत्रित किया गया था जिसमें मंडला जिला के श्रद्धालुओं के साथ ही अन्य जिलों और अन्य राज्यों के श्रद्धालु भी बड़ी संख्या में उपस्थित हुए। भीड़ को नियंत्रित करने एवं आवश्यक सहयोग हेतु सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग मंडला पदेन जिला कमिश्नर स्काउट मंडला वंदना गुप्ता के निर्देशानुसार जिला स्काउट प्रभारी दिनेश कुमार दुबे के नेतृत्व में जिले के स्काउटर और गाइडरों को तैनात किया गया जिन्होंने बेहतरीन सेवा कार्य किया जिससे उत्तरवाहिनी नर्मदा परिकृमा सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस सेवा कार्य में महेश प्रसाद सरोंते जिला संगठन आयुक्त स्काउट मंडला, रजनी सिलेकर जिला प्रशिक्षण आयुक्त गाइड मंडला, जिला कोऑर्डिनेटर (क्लेप) मंडला लोक सिंह पदम, स्काउटर सुनील पटैल, आनंद पटेल, दिनेश यादव, दीप्ति खरे एवं अन्य स्काउटर और गाइडर ने सक्रिय रूप से उपस्थित रहकर सेवा कार्य किया। स्काउटर और गाइडरों ने सुरक्षित रूप से नाव में बिठाने एवं उतारने में सहयोग किया साथ ही नास्ता और भोजन वितरण में भी सहयोग किया। कुछ परिकम्मा वासियों को पैदल चलने में दिक्कत हो रही थी तो उन्हें सुरक्षित रूप से वाहनों में बिठाकर यथास्थान पर पहुंचाने में भी मदद किया गया। जल एवं पर्यावरण संरक्षण के होर्डिंग्स भी साथ में लेकर जनजागरूकता फैलाया गया साथ ही होर्डिंग्स में लिखे गए नारों को तेज आवाज में बोलकर शुभ संदेश दिया गया।
कार्यक्रम की सफलता हेतु जिला मुख्य आयुक्त मंडला डाॅ. संजय तिवारी, जिलाध्यक्ष मंडला अजय खोत, जिला उपाध्यक्ष मंडला गीता काल्पीवार, जिला उपाध्यक्ष मंडला डाॅ. स्वल्पा बड़गैया, जिला उपाध्यक्ष मंडला डाॅ. उपेंद्र शुक्ला, उपाध्यक्ष सुरेश चौधरी,उपाध्यक्ष के के पटैल, जिला उपाध्यक्ष मंडला कल्पना नागेश्वर, जिला कब कमिश्नर मंडला अखिलेश चन्द्रोल, जिला रेंजर कमिश्नर मंडला सावित्री सांड्या, जिला गाइड कमिश्नर मंडला डाॅ. रश्मि बाजपेई समन्वयक आनंद सोनी, इन्दरेश खरया, राजकुमार सिंगौर,सुनील मिश्रा , जिलाध्यक्ष विवेक शुक्ला, प्रभारी प्राचार्य दीपक कछवाहा, समाजसेविका तृप्ति शुक्ला, मनोज तिवारी एवं अन्य जिला पदाधिकारियों ने शुभकामनाएं प्रेषित किए हैं।
