भारत सरकार द्वारा ‘बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ’ अभियान बाल विवाह मुक्त भारत के लिये विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं
रेवांचल टाइम्स मंडला कलेक्टर सोमेश मिश्रा के निर्देशानुसार एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी शालिनी तिवारी के मार्गदर्शन में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा सभी परियोजनाओं में सेक्टर स्तरीय, आंगनवाड़ियों एवं घर-घर जा कर लोगों को बाल विवाह रोकने हेतु जागरुक किया जा रहा है। विभिन्न गतिविधियां एवं अभियान चलाये जा रहे हैं जिसके अंतर्गत वन स्टॉप सेंटर प्रशासक मधुलिका उपाध्याय द्वारा जागरुता अभियान के चलते लोगों को बाल विवाह न करने हेतु समझाईश दी गई। और आंगनवाड़ी स्तर से ग्राम पंचायतों, घरों एवं सामूहिक स्थानों में बाल विवाह रोकथाम हेतु जगह जगह नारे लेखन का कार्य किया जा रहा है। साथ ही बाल विवाह की सूचना प्राप्त होते ही सामूहिक विवाह स्थल में वर-वधु के उम्र संबंधी दस्तावेजों के प्रति परीक्षण अधिकारी/कर्मचारी के माध्यम से जन्म प्रमाण-पत्र, स्कूल की अंकसूची, आंगनवाड़ी केन्द्र का रिकाॅर्ड जांच कर विवाह को रोका जा रहा है। इसके अलावा जन सामान्य को बाल विवाह रोकथाम हेतु शपथ दिलाई जा रही है। साथ ही जनसामान्य से सूचना प्राप्त करने हेतु जिला स्तर पर कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। कंट्रोल रूम कार्यालय वन स्टॉप सेंटर जिला मण्डला दूरभाष 07642-252699, प्रभारी अधिकारी मधुलिका उपाध्याय प्रभारी प्रशासक मो.न. 9131670364 है। साथ ही कार्यालय महिला एवं बाल विकास परियोजना मण्डला अनूप कुमार नामदेव, परियोजना अधिकारी मो.नं. 9977094310. कार्यालय महिला एवं बाल विकास परियोजना नैनपुर रेखा सैयाम, परियोजना अधिकारी मो.नं. 8103890508, कार्यालय महिला एवं बाल विकास परियोजना मवई ओमकार सिंह मसराम, परियोजना अधिकारी मा.न. 8939888724. कार्यालय महिला एवं बाल विकास परियोजना विछिया विनोद वाहते, परियोजना अधिकारी मो.न. 7999913778, कार्यालय महिला एवं बाल विकास परियोजना घुघरी श्याम सिंह ठाकुर परियोजना अधिकारी मो.न. 6260610481. कार्यालय महिला एवं बाल विकास परियोजना मोहगाव अनूप कुमार नामदेव, प्रभारी परियोजना अधिकारी मा.न. 9977094310 कार्यालय महिला एवं बाल विकास परियोजना निवास दीपशिखा विश्वकर्मा, परियोजना अधिकारी मो.नं. 7771895281. कार्यालय महिला एवं बाल विकास परियोजना वीजाडाड़ी मनीषा तिवारी, परियोजना अधिकारी मो.न 7415222031 तथा कार्यालय महिला एवं बाल विकास परियोजना नारायणगंज संजीव मोहर परियोजना अधिकारी मो.न. 9424788160 पर संपर्क करने हेतु जनसामान्य से अपील की गई कि बाल विवाह का अंदेशा होने पर उक्त दिये गये नंबरों पर सूचित किया जाए।
