मवई पुलिस ने किया जन संवाद और नगर रक्षा समिति सम्मान समारोह…

157

 

रेवांचल टाईम्स – मंडला, जिले के विकास खण्ड मवई में मध्य प्रदेश पुलिस प्रशासन के द्वारा आयोजित थाना मवई जिला मंडला में पुलिस जन संवाद और ग्राम नगर रक्षा समिति सम्मान समारोह हुआ संपन्न। पुलिस जन संवाद विषय पर सभी वरिष्ठ जनों ने अपना विचार व्यक्त किया। जिसमे सामुदायिक पुलिसिंग ग्राम नगर रक्षा समिति के सदस्यों को उत्कृष्ट कार्य हेतु सम्मान पत्र वितरण किया गया । पुलिस प्रशासन द्वारा आम जनों को समझाइश दी गई और यातायात व्यवस्था,हेलमेट सुरक्षा, वाहन सुरक्षा, शराब पीकर वाहन चलाने में दुर्घटना आदि समस्या के बारे में जानकारी दिया गया। इस दौरान माननीय नायब तहसीलदार मवई थाना प्रभारी मवई हरिलाल मरावी, एस आई निलेश पटेल, ए एस आई योगेश मरावी, एवं समस्त थाना स्टाफ उपस्थित रहे, ग्राम के जनप्रतिनिधि उपसरपंच दीपिका टांडिया कार्यवाहक सरपंच आरती मार्को संजू भूरिया जनपद सदस्य वरिष्ठ नागरिक राजेश पांडे, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष संतोष रानू हरदहा कार्यवाहक अध्यक्ष बोधू मरावी भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रहलाद मरकाम, मंडल उपाध्यक्ष लक्ष्मीकांत पाठक जी, उपाध्यक्ष मोहन साहू जनपद सदस्य संजू बोरिया, सांसद प्रतिनिधि इंद्रेश साकत, पत्रकार साथी साबिर खान पुरुषोत्तम साहू संदीप श्रीवास ग्राम रक्षा समिति अध्यक्ष प्रेम दास बघेल, ग्राम रक्षा समिति सदस्य गण उपस्थित रहे।

instagram 1
Leave A Reply

Your email address will not be published.