अंतरसिंह आर्य अनुसूचित जनजाति आयोग के राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त…

96

रेवांचल टाईम्स – बड़वानी निमाड़ क्षेत्र के वरिष्ठ आदिवासी नेता, एमपी के पूर्व कैबिनेट मंत्री अंतरसिंह आर्य को अनुसूचित जनजाति आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इस आशय की सूचना जैसे ही अंतरसिंह आर्य को पत्र के माध्यम से मिली उनके सेंधवा स्थित निवास पर शुभकामनाएं देने वालो की भीड़ जमा हो गई। यह सिलसिला देर रात तक चलता रहा। उक्त नियुक्ति भारत राजपत्र जन जातीय कार्य मंत्रालय की अधिसूचना के तहत भारत के राष्ट्रपति द्वारा संविधान के अनुच्छेद 338 क के खंड (3) में निहित शक्तियों के अंतर्गत की गई है।
अंतरसिंह आर्य मध्यप्रदेश के बड़े आदिवासी नेता है। उनका लंबा राजनैतिक सफर रहा है। बड़वानी जिले की सेंधवा विधानसभा से वे 4 बार विधायक रहे। मध्यप्रदेश की शिवराज सिंह चौहान सरकार में जेल, विधि, एवं पशुपालन विभाग के मंत्री रह चुके है। बड़वानी जिले की सेंधवा तहसील की ग्राम पंचायत कोल्की के निवासी श्री आर्य को राजनीति विरासत में मिली है, उनके पिता रावजी भाई आर्य भी विधायक रह चुके है। शासकीय महाविद्यालय सेंधवा में एमकाम तक की शिक्षा के बाद उन्होंने राजनीति में भाग लेना प्रारंभ कर दिया था। वें राजनीति के माध्यम से जनजातीय समाज की सेवा में निरंतर समय देते आ रहे है। श्री आर्य ने अपनी नियुक्ति पर भारत के राष्ट्रपति, देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित मध्यप्रदेश के भाजपा अध्यक्ष बीड़ी शर्मा, संगठन मंत्री आदि के प्रति आभार प्रदर्शित करते हुए उनके प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने आगे कहा की देश के अनुसूचित जनजाति वर्ग के सामाजिक, शैक्षणिक, आर्थिक विकास के लिए कार्य करना मेरी प्राथमिकता रहेगी। पूर्व से ही मेरे मन में जनजातीय वर्ग के लिए कार्य करने की तड़प रही है। यह अवसर देश के आदिवासी समाज की सेवा का अवसर है, जिसके लिए में पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी से कार्य करने हेतु तत्पर हूं। श्री आर्य की इस नियुक्ति पर उन्हें खरगोन बड़वानी जिले के सांसद गजेंद्र पटेल, राज्यसभा सदस्य सुमरसिंह सोलंकी, पानसेमल विधायक श्याम बरड़े, सेंधवा नपा अध्यक्ष बसंतीदेवी यादव, जिला भाजपा अध्यक्ष कमल नयन इंगले, पूर्व जिला अध्यक्ष एस वीरा स्वामी, नपा उपाध्यक्ष मोहन जोशी, सुनील अग्रवाल, छोटू चौधरी, विजय तिवारी, रोहित गर्ग, विवेक तिवारी, प्रखर लल्ला शर्मा, सचिन शर्मा, विक्की वर्मा सहित क्षेत्र के हजारों कार्यकर्ताओं ने आर्य को शुभकामनाएं प्रेषित की है।
(नरेंद्र तिवारी)

instagram 1
Leave A Reply

Your email address will not be published.