आमदार जितेंद्र आव्हाड मेहरबान क्यों थे MCA पर बनाए गए उपाध्यक्ष मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन के खुला मैदान कहे कर दे दिया MCA को

दैनिक रेवांचल टाईम्स – मुंबई, 17 नवंबर 2025: मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (MCA) के हालिया चुनाव में निर्वाचित उपाध्यक्ष जितेंद्र आव्हाड ने आज औपचारिक रूप से अपना पदभार ग्रहण कर लिया।
वही यह समारोह MCA मुख्यालय में आयोजित किया गया, जिसमें MCA के अध्यक्ष अजिंक्य नाइक, नवनिर्वाचित एपेक्स काउंसिल सदस्य मिलिंद नार्वेकर, और एसोसिएशन के अन्य नवनियुक्त सदस्य उपस्थित रहे। एनसीपी (एसपी) के विधायक श्री आव्हाड ने इस चुनाव में नवीन शेट्टी को हराकर यह महत्वपूर्ण पद जीता है। इस अवसर पर, सभी पदाधिकारियों ने यह सुनिश्चित करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की कि मुंबई में क्रिकेट का विकास जमीनी स्तर से लेकर अंतर्राष्ट्रीय स्तर तक हो सके। यह चुनाव पवार-शेलार समूह के लिए एक बड़ी सफलता साबित हुआ, जिसने अध्यक्ष (अजिंक्य नाइक) और उपाध्यक्ष (जितेंद्र आव्हाड) सहित सभी प्रमुख पदों पर वर्चस्व स्थापित किया है। पदभार ग्रहण पर राजनीतिक प्रतिक्रिया और मुंब्रा के लोगों का आरोप है आमदार ने’घी की दिखाकर तेल की मारा है’ MCA में पदभार के बाद मुंब्रा के विकास पर उठे सवाल
MCA उपाध्यक्ष का कार्यभार ग्रहण करने के बाद, विधायक डॉ. जितेंद्र आव्हाड को मुंब्रा क्षेत्र की जनता और राजनीतिक विरोधियों की कड़ी आलोचना का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय निवासियों द्वारा लगाए गए आरोपों के अनुसार, विधायक का ध्यान अब मुंब्रा के विकास से हटकर क्रिकेट प्रशासन की ओर जा रहा है। आरोपों में कहा गया है कि:
> “आज पता चला कि आमदार डॉ. जितेंद्र आव्हाड (MCA)। पर इतना मेहरबान क्यों थे। अब खेल के मैदान भी (MCA के) दायरे में आ जाएंगे। जनता भले ही विरोध करे, आंदोलन करे, लेकिन कुछ नहीं होगा; वही होगा जो आमदार को सही लगेगा जनता ने यह भी सूचित किया है कि जो विधायक बीजेपी सरकार पर निशाना साधते थे और कहते थे की’सब कुछ प्राइवेट करने’ मे लगी है सरकार (आरोप) लगाते थे, आज खुद मुंब्रा में विकास के नाम पर सब कुछ प्राइवेट कर रहे हैं। इस स्थिति को स्थानीय लोगों ने कहा की ‘घी की दिखाकर तेल की मारा है’ (यानी कुछ और वादा करके कुछ और करना) मुंब्रा की जनता तकरीबन 95,000 हजारों वोटों से जिताया था आमदार डॉ जितेंद्र आव्हाड को उम्मीद से, की जा रही है कि वह इन आरोपों पर जल्द स्पष्टीकरण देंगे।