मंडला..तबलखानी गांव में सड़क किनारे मिली युवती की लाश, 4–5 महीने का भ्रूण भी बरामद; पुलिस जांच में गर्भपात की आशंका

मंडला जिले के सलैया चौकी क्षेत्र में  सुबह एक दर्दनाक घटना सामने आई। तबलखानी गांव के पास सड़क किनारे एक युवती का शव मिला, जिसके पास ही करीब 4 से 5 महीने का भ्रूण भी पड़ा मिला। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई।

स्थानीय ग्रामीणों ने सुबह लगभग 7 बजे सड़क किनारे शव और भ्रूण पड़े होने की सूचना पुलिस को दी। जानकारी मिलते ही चौकी प्रभारी नीलेश पटेल टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस के अनुसार, शव की पहचान पास के रिवई गांव की 27 वर्षीय युवती के रूप में हुई। युवती का नाम रानू काटरे (गुजरात) बताया गया है। वह हाल ही में भगवांड लोटी थी और उसके मायके वालों ने उसकी गर्भावस्था के बारे में जानकारी नहीं होने की बात कही है।

पुलिस के मुताबिक, युवती बीती रात ब्लॉक से मंडला लौट रही थी, इसी दौरान मौत हुई होगी। सुबह ग्रामीणों ने उसका शव सड़क किनारे देखा। घटनास्थल से कुछ दूरी पर मिला भ्रूण गंभीर सवाल खड़ा करता है कि युवती गर्भवती थी और संभवत: गर्भपात की कोई दवा ली गई होगी, जिसके चलते उसकी तबीयत बिगड़ी और मौत हो गई।

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
भ्रूण को डीएनए टेस्ट के लिए सैंपल किया गया है, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि गर्भपात प्राकृतिक था या किसी दबाव में कराया गया।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शुरुआती आशंका है कि गर्भपात से संबंधित जटिलताओं के कारण युवती की मौत हुई। पुलिस परिवार वालों से पूछताछ कर रही है और मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.