सिवनी नवागत कलेक्टर संस्कृति जैन ने किया केवलारी विकासखंड के विभिन्न शासकीय कार्यालयों का किया निरीक्षण…..

163

 

दैनिक रेवाचल टाइम्स – सिवनी कलेक्टर संस्‍कृति जैन ने शुक्रवार 28 जून को केवलारी विकासखण्ड के एसडीएम ऑफिस एवं तहसील कार्यालय का निरीक्षण कर कार्यालयीन व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। उन्होंने अनुविभागीय अधिकारी केवलारी से श्री महेश अग्रवाल से राजस्व प्रकरणों की जानकारी प्राप्त की साथ ही साथ क्षेत्र के बारे में जाना। उन्होंने निर्माणाधीन नवीन एसडीएम भवन केवलारी का भी कलेक्टर सुश्री जैन ने अवलोकन किया। उन्होंने अधिक बारिश तथा भीमगढ़ डेम से पानी छोडने पर केवलारी के विभिन्न क्षेत्रों में जल भराव की स्थिति बनने की समस्या पर अधिकारियों को राहत केंप के लिए पूर्व से स्थान के चिन्हांकन सहित अन्य व्यवस्थाऐं करने के निर्देश दिए। उन्होंने त्वरित राहत बचाव कार्यों के लिए भी होमगार्ड विभाग के साथ समन्वय रखने के निर्देश दिए। कलेक्टर जैन ने लोकसेवा केन्द्र का निरीक्षण कर विभिन्न आवेदनों की स्थिति के बारे में जाना। उन्होंने लोकसेवा केन्द्रों में प्रत्येक सेवा के लिए शासन द्वारा लिए जा रहे शुल्क की जानकारी चस्पा करने के निर्देश दिए। उन्होंने जनपद कार्यालय का निरीक्षण कर कार्यालय में कराये गए रिनोवेशन कार्यों के लिए सीईओ जनपद की सराहना ।

instagram 1
Leave A Reply

Your email address will not be published.