शनि अपनी स्वराशि कुंभ में चलेंगे उल्टी चाल, इन राशियों की धन- संपत्ति में होगी बढ़ोतरी

105

शनि ग्रह (saturn) के गोचर का प्रभाव सभी राशियों पर पड़ता है। इस वक्त शनि (sani) कुंभ राशि में विराजमान हैं और उलटी चाल में गोचर (Saturn transit in reverse) कर रहे हैं। शनि देव अगले साल अपना राशि परिवर्तन करेंगे। गुरु की मीन राशि में शनि का प्रवेश होगा। कुंभ राशि का स्वामित्व शनि देव को प्राप्त है। वहीं, आने वाले 262 दिन तक शनि देव अपनी मूल त्रिकोण कुंभ राशि में ही गोचर करेंगे।

धनु राशि
शनि देव का कुंभ राशि में गोचर धनु राशि के जातकों के लिए भी बेहद शुभ रहने वाला है। व्यापार में सफलता मिलेगी। वैवाहिक जीवन भी दुरुस्त रहेगा। वहीं, आय में वृद्धि होगी। साथ ही मान-सम्मान भी बढ़ेगा।

 

मिथुन राशि
शनि देव के अपनी ही स्वराशि में गोचर करने से मिथुन राशि वालों को काफी फायदा होने वाला है। नौकरी में प्रमोशन का योग बन रहा है साथ ही नयी जॉब मिलने के संकेत भी हैं। व्यापार में की गयी मेहनत रंग लाएगी। आर्थिक स्थिति भी मजबूत बनती नजर आ रही है। किस्मत आप पर मेहरबान रहेगी।

कन्या राशि
साल 2025 तक कन्या राशि वालों पर शनि देव का आशीर्वाद बना रहेगा। इस दौरान किए गए कामों में सफलता मिलेगी। व्यापार और नौकरी पेशा लोगों के लिए वक्त अच्छा रहने वाला है। धान लाभ होने के योग भी बन रहे हैं।

तुला राशि
शनि देव की कृपा इस राशि के जातकों पर बनी रहेगी। पैसों की सिचूऐशन मजबूत होगी। जीवन में आ रही मानसिक और शारीरिक दिक्कतें भी दूर होने लगेंगी। पढ़ाई में छात्रों का मन लगेगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में मधुरता आएगी। वहीं, कोई बड़ी इच्छा पूरी होने की संभावना है। शनिवार के दिन ॐ शं शनैश्चराय नम: मंत्र का जाप करें।

instagram 1
Leave A Reply

Your email address will not be published.