अभाविप मंडला नगर द्वारा आयोजित हुआ छात्र सम्मेलन

51

 

रेवांचल टाईम्स – मंडला, भारत जानो प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का हुआ पुरस्कार वितरण घोषित हुई नवीन नगर कार्यकारणी

प्राध्यापक डा बी एल झारिया बने नगर अध्यक्ष एवं प्रिंस सिंह बनें नगर मंत्री

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद मंडला नगर द्वारा 9 जुलाई को स्थापना दिवस के अवसर पर जिले में भारत जानो प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया जिसका पुरस्कार वितरण सरस्वती विद्यालय मंडला में छात्र सम्मेलन कर हुआ। उसके पश्चात मंडला नगर की नवीन नगर कार्यकारणी घोषित की गई। भारत जानो प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान मंडला की छात्रा अंजली तिवारी ने प्राप्त किया द्वितीय स्थान खुशी डेहेरिया एवं तृतीय स्थान में आदित्य साहू, नयन पमनानी एवं स्वेता यादव रही।

मुख्य वक्ता अरिन पांडे जी के द्वारा आज के युग में युवाओं को किस दिशा की ओर काम करने की आवश्यकता है किस प्रकार से उनके पास चुनौतियां खड़ी हो रही है उससे कैसे निपटना है आदि विषय को लेकर बहुत ही संक्षिप्त रूप से मार्गदर्शक किया वहीं पर मुख्य अतिथि श्री आचार्य भीमदेव जी के द्वारा विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं को मंडला नगर में महाविद्यालय में विद्यालय में किस प्रकार से युवाओं को एक दिशा देने का काम कर रहा है, कैसे काम को गति मिल रही है, उसको लेकर भी सराहा।

तत्पश्चात विभाग संयोजक प्रवीण ठाकुर जी के द्वारा मंडला नगर की इकाई घोषित की गई जिसमे नगर अध्यक्ष डॉ. बी.एल झरिया जी नगर मंत्री प्रिंस सिंह, नगर उपाध्यक्ष प्रो अपूर्वा मिश्रा, नगर उपाध्यक्ष प्रो जगदीश प्रजापति, नगर सह मंत्री तरुण पटेल, तनुश्री बरमैया, जतिन हरदहा,नयन यादव, नगर कार्यालय मंत्री अभय नंदा,नगर कोषाध्यक्ष प्रोफेसर आलोक सिंगौर जी,नगर एसएफडी प्रमुख हर्ष यादव,नगर सह एसएफडी प्रमुख नर्मदा झरिया,नगर एसएफएस प्रमुख कुमकुम बघेल,नगर सह sfs शिवांग मार्को, नगर राष्ट्रीय कला मंच प्रमुख काजल नागिया, नगर सह राष्ट्रीय कला मंच प्रमुख प्राची कछवाहा,नगर खेलो भारत प्रमुख अंश उइके,नगर सह खेलो भारत प्रमुख पंकज मरावी,नगर स्टडी सर्कल प्रमुख आनंद सिंगौर,नगर स्टडी सर्कल सह प्रमुख यस गोटिया,नगर स्टडी सर्कल सह प्रमुख आदित्य चौकसे, नगर तकनीकी कार्य प्रमुख अभिनव सिंगौर, नगर तकनीकी कार्य सह प्रमुख राजा यादव,नगर विद्यालय कार्य प्रमुख नवदीप चंद्रोल,नगर विद्यालय कार्य सह प्रमुख शोभित सिंगौर ,नगर महाविद्यालय कार्य प्रमुख स्पर्श मिश्रा,नगर महाविद्यालय कार्य सह प्रमुख खुशी पटेल, नगर छात्रावास प्रमुख अभिषेक रैदास,नगर छात्रावास सह प्रमुख श्रृष्टि डेहरिया,नगर कार्यकारिणी सदस्य पायल पटेल प्राची पटेल प्रखर श्रीवास नियुक्त किए गए।
तत्पश्चात विभाग संगठन मंत्री रामाधार सिंह द्वारा संबोधित करते हुए सभी कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं दी गई।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से विभाग संगठन मंत्री रामाधार सिंह बैंस ,अभाविप के पूर्व राष्ट्रीय मंत्री संजय कुशराम , पूर्व विभाग संयोजक मगलेश चक्रवर्ती , विभाग संयोजक प्रवीण छोटे ठाकुर,नितेश साहू शिवम सिंगौर,समीर श्रीवास,आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

instagram 1
Leave A Reply

Your email address will not be published.