सांसद खेल महोत्सव 2025: खापा भाट छात्रावास के कौशिक कराडे ने मैदान में गाड़े झंडे, जीते चार पदक

रेवांचल टाइम्स छिंदवाड़ा|सांसद खेल महोत्सव 2025 में ग्रामीण प्रतिभाओं का जलवा बरकरार है। इसी कड़ी में अनुसूचित जाति पोस्ट मैट्रिक बालक छात्रावास खापा भाट के होनहार छात्र कौशिक कराडे ने अपनी अद्भुत खेल प्रतिभा और फुर्ती से खेल मैदान पर पदकों की बौछार कर दी।
कौशिक ने विभिन्न दौड़ प्रतियोगिताओं में एक के बाद एक चार मेडल जीतकर न केवल अपने छात्रावास, बल्कि पूरे विकासखंड का नाम रोशन किया है।
मैराथन से लेकर स्प्रिंट तक शानदार प्रदर्शन
कौशिक ने अपनी मेहनत और जज्बे का परिचय देते हुए शॉर्ट डिस्टेंस और लॉन्ग डिस्टेंस, दोनों ही श्रेणियों में दबदबा बनाया। उनके द्वारा प्राप्त *उपलब्धियाँ इस प्रकार हैं*
800 मीटर दौड़,द्वितीय स्थान (रजत पदक)
1500 मीटर दौड़, द्वितीय स्थान (रजत पदक)
400 मीटर दौड़, तृतीय स्थान (कांस्य पदक)
5 किलोमीटर दौड़, तृतीय स्थान (कांस्य पदक)
*हौसलों की उड़ान छात्रावास में हर्ष का माहौल*
एक ही प्रतियोगिता में चार पदक जीतने की इस उपलब्धि पर छात्रावास के साथी छात्रों और शिक्षकों में भारी उत्साह है। कौशिक की इस सफलता को छात्रावास के बेहतर अनुशासन और खेल के प्रति समर्पण का परिणाम बताया जा रहा है। खेल प्रेमियों का कहना है कि सीमित संसाधनों के बावजूद कौशिक ने जो मुकाम हासिल किया है, वह अन्य ग्रामीण खिलाड़ियों के लिए प्रेरणास्रोत है।
”कौशिक की मेहनत ने आज विकासखंड का मान बढ़ाया है। छात्रावास अधीक्षक कृष्ण राव ने कहा हमें गर्व है कि हमारे छात्रावास का छात्र आज खेल के मंच पर अपनी पहचान बना रहा है।”
छात्रावास प्रबंधन
कौशिक की इस उपलब्धि पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों, खेल प्रशिक्षकों और गणमान्य नागरिकों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।