विद्या भूमि में ‘विशिष्ट 2025’ का आगाज़* *कलेक्टर हरेन्द्र नारायण की उपस्थिति में सजी सांस्कृतिक संध्या

*रेवांचल टाइम्सछिंदवाड़ा*शहर के प्रतिष्ठित विद्या भूमि पब्लिक स्कूल में वार्षिक उत्सव ‘विशिष्ट 2025’ का भव्य और रंगारंग शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम के प्रथम दिवस पर मुख्य अतिथि के रूप में जिला कलेक्टर एवं दण्डाधिकारी हरेन्द्र नारायण उपस्थित रहे। दीप प्रज्वलन और माँ सरस्वती के पूजन के साथ शुरू हुए इस समारोह ने ठंड भरी शाम में भी उत्साह की गरमाहट भर दी।
*प्रतिभाओं का सम्मान और भविष्य की राह*
मुख्य अतिथि कलेक्टर हरेन्द्र नारायण ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों की रचनात्मकता की सराहना की और उन्हें उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं। इस अवसर पर विद्यालय की छात्रा पूर्णिमा सूर्यवंशी को राष्ट्रीय स्तर पर ताइक्वांडो में मध्य प्रदेश का प्रतिनिधित्व करने के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया गया। उनके अभिभावकों का भी प्रबंधन द्वारा अभिनंदन किया गया।

इतिहास और राष्ट्रभक्ति के रंगों से सराबोर रहा मंच
कक्षा 6वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों ने अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। *कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण रहे*
द ग्रेट मराठा: वीर संभाजी और अहिल्याबाई होल्कर के जीवन पर आधारित जीवंत चित्रण।
ऑपरेशन सिंदूर एक संवेदनशील और साहसिक नाट्य प्रस्तुति।
वन्देमातरम के 150 वर्ष राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत विशेष प्रस्तुति जिसने दर्शकों में जोश भर दिया।
रंग-बिरंगे परिधानों में सजे छात्र-छात्राओं ने नृत्य, गीत और संगीत के माध्यम से सामाजिक और ऐतिहासिक विषयों को बखूबी रेखांकित किया।
गरमामय उपस्थिति
कार्यक्रम में भाजपा नेता रमेश पोकली, धर्मेन्द्र मिगलानी और अजय सक्सेना जैसे विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहे। विद्यालय के प्राचार्य ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए विद्यालय की उपलब्धियों को साझा किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगीत और आगामी क्रिसमस व नववर्ष 2026 की शुभकामनाओं के साथ हुआ।
*आज नन्हें सितारे बिखेरेंगे अपनी चमक*
उत्सव के दूसरे दिन, यानी 24 दिसंबर को शाम 5 बजे से नर्सरी से कक्षा 5वीं तक के नन्हे बच्चों का सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होगा।
मुख्य अतिथि इंद्र प्रसाद त्रिपाठी (कुलपति, राजा शंकरशाह यूनिवर्सिटी)।
अध्यक्षता सुधीर जैन (एसडीएम, छिंदवाड़ा)