रेवांचल समाचार के बाद नीद से जाग की छुट भाईयो पर कार्यवाही आबकारी विभाग की कार्यवाही में अवैध शराब के 04 प्रकरण कायम

 

रेवांचल टाइम्स – डिंडोरी, आदिवासी बाहुल्य जिला एवं धर्मिक नगरी डिंडोरी हर वह अबैध कार्य वैध तरिके स किया जा रहा है और आबकारी विभाग हो या पुलिस विभाग ये सब के सब अपने निजी स्वार्थ या फिर राजनीति के दबाब या संरक्षण में अबैध शराब कारोबार नर्मदा जीवन दायनी के क्षेत्र में प्रतिबन्धित के वाबजूद खुलेआम बिकना जिम्मेदारों की जिम्मेदारी पर सवाल पैदा करते है की आखिर कहाँ है जिम्मेदार जो प्रतिबंधित शराब की बिक्री जोरो पर है और काउंटर लगाकर और घर पहुंच सेवा दे रहे है ये सब आम जनता की जानकारी में है की कौन सी शराब कहाँ मिलेगी और कौन लाकर या पहुंचकर देगा बस एक कॉल करो और मन चाही शराब आपके हाथो पर, पर ये सब जानकारी न स्थानीय कोतवाली में बैठे जिम्मेदारों को पता है और न ही जिला आबकारी विभाग को है ये केवल वही देखते है जो शराब ठेकेदार दिखता है आज गली गली मोहल्ले मोहल्ले बेनामी ठेका संचालित हो रहे है और कभी कभार शिकवा शिकायत या फिर मिडिया की खबरों पर नीद से जाग कर छोटी मोटी कार्यवाही कर कागजो का पेट भरकर खुद की पीठ थप तपाया जा यहा है
वही दैनिक रेवांचल में अबैध शराब की बिक्री को लेक़र खबर प्रकाशन के बाद नीद से जाग कर आबकारी विभाग चार प्रकरण बनाकर अपनी वाहवाही लूटने में लग गया है और बड़े मगरमच्छ को अभयदान दे दिया गया है जानकारी के अनुसार आबकारी विभाग अवैध मदिरा के विनिर्माण, संग्रहण, परिवहन व विक्रय के रोकथाम हेतु 27/12/2025 को आबकारी विभाग वृत्त बजाग में अवैध शराब रखने व बिक्री संबंधी प्राप्त शिकायतों के आधार पर दबिश कर कार्यवाही की गई। जिसमें आरोपी प्रमोद पिता श्री शोभा उइके ग्राम बुन्देला से 18 पाव देशी मदिरा प्लेन, सुखमतिया बाई पति रामप्रसाद , ग्राम पिपरखुट्टा से 7 लीटर हाथ भट्टी कच्ची शराब , जानकी बाई पति इंदर, ग्राम गोरखपुर से 6 लीटर हाथ भट्टी कच्ची शराब , धरमू सिंह पिता बदरूसिंह, ग्राम धनोली से 20 पाव जीनियस व्हिस्की विदेशी मदिरा बरामद किया गया। जिसकी कुल मात्रा 13 लीटर हाथ भट्टी कच्ची शराब और 20 पाव विदेशी मदिरा, 18 देशी मदिरा प्लेन बरामद शराब की अनुमानित कुल कीमत 6420/- रुपए है। उक्त सभी प्रकरण मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34 (1) ‘क’ तहत पंजीबद्ध किया गया है। उपरोक्त कार्यवाही डिंडोरी कलेक्टर महोदया श्रीमती अंजू पवन भदौरिया के निर्देश के बाद ही नीद से जाग आबकारी विभाग छुट भईया पर छोटी मोटी कार्यवाही कर अपनी और बर्डी की उपस्थिति दर्ज कराई गई साथ ही बड़े शराब माफियाओ को अभयदान देकर और कागजो का पेट भर कर खुद की पीठ थपथपाईं पर स्थानीय जनता जानना चाह रही है की आखिरकार जब डिंडोरी नगर में शराब की लाइसेंसी दुकान संचालित नहीं है तो देशी विदेशी शराब आ रही है आबकारी विभाग उक्त पकड़ी हुई शराब के बेच नंबर के आधार पर ठेकेदार पर कार्यवाही क्यों नहीं की जा रही है जो ठेका से निकल कर अबैध शराब की बिक्री की जा रही है और आखिरकार क्या कोतवाली पुलिस के ख़ुफ़िया तंत्र बी सो रहे है या फिर इन बेनामी ठेका संचालक के आगे नतमस्त है जो आम आदमी बस स्टेण्ड और कोतवाली के पास मस्जिद के पास पुराणी डिंडोरी कलेक्ट्र के पास होटलो और ढाबो में खुलेआम शराब परोसी जा रही है

Leave A Reply

Your email address will not be published.